फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   166 complaints were received, 12 were resolved

Kaushambi News: 166 शिकायतें आईं, 12 का हुआ निस्तारण

Sun, 03 Dec 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 03 Dec 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
166 complaints were received, 12 were resolved
मंझनपुर। जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 166 ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जिनमें से 12 शिकायतों का निस्तारण ही हो सका।
विज्ञापन


सदर तहसील में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। डीएम सुजीत कुमार, एसपी बृजेश श्रीवास्तव समेत अन्य विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी इसमें मौजूद रहे। डीएम-एसपी ने लोगों की शिकायतें सुनीं। नगर के बरदहाई बाजार की सूफिया ने डीएम को बताया कि उसके मोहल्ले की सड़क कई साल से खराब है। बारिश में जलभराव हो जाता है। लगातार शिकायतों के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। डीएम ने ईओ मंझनपुर को जांच कराकर समस्या दूर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं तियरा जमालपुर के संगम लाल ने भूमिधरी जमीन पर कब्जा कर रहे दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग डीएम से की। डीएम ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। इसी तरह 30 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें से चार का डीएम ने मौके पर निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सिराथू तहसील में 89 और चायल में 47 फरियादी पहुंचे। दोनों जगह चार-चार शिकायतों का निस्तारण हुआ। सदर तहसील में सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी, सीएमओ डॉ. सुष्पेंद्र कुमार, एसडीएम आकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed