{"_id":"5b917b2e867a557fe86c2847","slug":"161536260910-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलेस्ट्राल और कैंसर जैसी बीमारी बांट रहे जिले के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलेस्ट्राल और कैंसर जैसी बीमारी बांट रहे जिले के दुकानदार
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। जिले में खानपान के दुकानदार मिलावटी सामानों की बिक्री कर कैंसर, हार्ट अटैक तथा कैंसर सरीखी गंभीर बीमारी बांट रहे हैं। यह खुलासा खाद्य-सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को किया। बाजारों में छापेमारी के दौरान एक ही तेल को सारा दिन खौलाकर समोसा-पकौड़ा तला जाता है।
खाद्य-सुरक्षा अधिकारी चायल शेफाली रस्तोगी ने फकीराबाद स्थित संदीप केसरवानी के किराने की दुकान को चेक किया। यहां बिना लेवलिंग और बिना डेट ऑफ पैकिंग के कई समान मिले। लालचंद्र के किराना की दुकान में एक्सपायरी समान मिला। अशोक गुप्ता व नरायण स्वीट्स के कारखाने में काफी गंदगी मिली। दुकान में जो व्यक्ति समोसा तल रहा था, उसने बताया कि सारा दिन इसी तेल में समान तला जाता है। तेल समाप्त होने पर ही नया तेल डाला जाता है। फ्रीजर में समोसा बनाने के लिए बासी आलू रखा मिला। नारियल का बुरादा भी घटिया किस्म का मिला। खाद्य-सुरक्षा अधिकारी ने बताया तेल नहीं बदले जाने से हार्ट अटैक, कोलेस्ट्राल और कैंसर जैसी बीमारी हो सकती है। इसके लिए दुकानदार को हिदायत दी गई। यहीं के एक रेस्टोरेंट में रंग वाला पाउडर रखा था। इसे नष्ट कराने के साथ बिना लाइसेंस संचालित पांच दुकानदारों को नोटिस जारी किया। भगौतीगंज स्थित सोडा शॉप पर सी ग्रेड का सोडा मिला। उसे नष्ट कराया गया है।