फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   16 infected, including police line soldiers and municipal personnel

पुलिस लाइन के सिपाही व नगरपालिका कर्मी समेत 16 संक्रमित

Sun, 25 Oct 2020 12:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
16 infected, including police line soldiers and municipal personnel
16 infected, including police line soldiers and municipal personnel - फोटो : KAUSHAMBI
शनिवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले 16 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में पुलिस लाइन के दो सिपाही व नगर पालिका मंझनपुर का एक कर्मचारी भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। वहीं अच्छी बात ये रही कि 24 घंटे के दौरान 25 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन

सर्विलांस अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए शनिवार को भी जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी के साथ ही कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1474 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 953 का एंटीजेन टेस्ट हुआ।
विज्ञापन

जबकि, 953 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 16 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इनमें पुलिस लाइन के दो सिपाही, मंझनपुर नगरपालिका परिषद का ड्राइवर व उसके परिवार का एक सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा कड़ा क्षेत्र के छह, सरसवां के तीन व सिराथू के दो अन्य लोग शामिल हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि गुजरे 24 घंटे के दौरान 25 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक मिले 1863 संक्रमितों में 1702 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के चलते जिले का रिकवरी रेट 91 फीसदी पर टिका हुआ है। जिले में फिलहाल 137 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed