फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बंदरों के हमले से डेढ़ दर्जन जख्मी, हदशत

बंदरों के हमले से डेढ़ दर्जन जख्मी, हदशत

Sat, 01 Jun 2019 09:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले से डेढ़ दर्जन जख्मी, हदशत
बंदरों के हमले से डेढ़ दर्जन जख्मी, दहशत
विज्ञापन

महिलाओं को देखते ही कर देते हैं हमला, सूचना के बाद भी वन विभाग बेखबर
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। कड़ा ग्राम पंचायत के मंडली मोहल्ला में आंतकी बंदरों का खौफ सिर चढ़ कर बोल रहा है। जंगलों से आए बंदरों के एक झुंड ने एक सप्ताह के अंदर डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर चुके हैं।

कड़ा के मंडली मोहल्ले में इन दिनों जंगल से आए आधा दर्जन बंदरों के खौफ से हर कोई दहशतजदा है। ग्रामीणों का कहना है कि झुंड में चलने वाले ये बंदर घरोें में धावा बोल तोड़फोड़ करते हैं। महिलाआें को देखते ही हमला बोल देते हैं। बंदरों के हमले में हफ्ते भर के भीतर नीतू (17), ऊषा देवी (40), अनीता देवी (50), शांति देवी (65), शमा बेगम (40), सरवरी बेगम (40), कैसर जहां(45),महमूदा बेगम(75), अशियाबानो(35) तबस्सुम(40), इलमा (15), इस्मा(26), अफसरी बेगम (45), जर्रा (40), अब्दुल्ला (40) समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बदंरों के आंतक से मंडली मोहल्ला में दहशत का महौल है। हर वक्त यह खौफ बना रहता है कि कहीं आंतकी बंदरोे का झुंड आकर हमला न कर दें। ग्रामीणोें का कहना है कि ये बदंर घराें में धावा बोल खाने-पीने का समान उठा ले जाने के साथ बर्बादी बहुत करते हैं। ग्रामीणोें का आरोप है कि सूचना के बावजूद वन विभाग के अफसर समस्या से बेखबर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed