{"_id":"5cf29bb6bdec2207476e3e94","slug":"155940349117-kaushambi-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी का उलाहना देने पर दबंगों ने कुनबे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी का उलाहना देने पर दबंगों ने कुनबे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी का उलाहना देने पर दबंगों ने कुनबे को पीटा
- पिपरी कोतवाली क्षेत्र की घटना, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र की एक महिला से पड़ोसी शोहदे से छेड़खानी की। उलाहना देने पर परिजनों संग मिलकर घर में घुसकर उसको व उसके मां-बाप तथा भाई को पीटा। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से की है।
पिपरी इलाके की महिला ने बताया कि 29 मई को वह खेतों की ओर गई थी। लौटते वक्त रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया। कपड़े भी फाड़ने की कोशिश करने लगा। पिीड़ित परिजन उलाहना देने आरोपी के घर गए। इल्जाम है कि इसके कुछ देर बाद आरोपी परिवार वालों संग महिला के दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ उसके मां-बाप व भाई की भी घर में घुसकर पिटाई की।
इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पिपरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में महिला को पीटा, तोड़फोड़
- सैनी कोतवाली क्षेत्र के मलाक निंदूरा गांव की घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मलाक निंदूरा गांव की एक महिला को शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर पीटा। आरोप है कि गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। पीड़ित महिला ने शनिवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
मलाक निंदूरा गांव की सोनी देवी पत्नी बचान ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसके परिवार की पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो शुक्रवार सुबह भी दबंग अपशब्द कह रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। लाठी-डंडे से पीटकर गृहस्थी का करीब 50 हजार रुपया कीमत का सामान तोड़ डाला। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सैनी कोतवाल को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
-----