फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   प्रधान ने ढहवाया नलकूप का भवन, लूटपाट

प्रधान ने ढहवाया नलकूप का भवन, लूटपाट

Fri, 31 May 2019 09:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
प्रधान ने ढहवाया नलकूप का भवन, लूटपाट
प्रधान ने गिरवाया नलकूप का भवन, लूटपाट
विज्ञापन

कुम्हियावां गांव की घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के कुम्हियावां गांव में रंजिश के चलते प्रधान ने साथियों संग मिलकर एक व्यक्ति के नलकूप का भवन गिरवा दिया। यह भी आरोप है कि नलकूप की कोठरी में रखा सामान भी लूट ले गए। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है।
कुम्हियावां निवासी राजेश पुत्र चंद्रभूषण खेती करके परिवार का खर्च चलाता है। खेतों की सिंचाई के लिए गांव में उसने नलकूप लगवा रखा था। राजेश की मानें तो ग्राम प्रधान से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमदा हो जाता है। आरोप है कि बुधवार शाम प्रधान अपने कई साथियों के साथ नलकूप पर पहुंचा और उसका भवन ढहवा दिया। कोठरी में रखा स्टार्टर, पाइप, अनाज व करीब पांच हजार नगद भी लूट ले गया। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार को स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए महेवाघाट एसओ को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-----
दबंगों ने महिला को पीटा
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के निगहा गांव की शांति देवी पत्नी केशन ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर 28 मई को दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर पिटाई कर दी। शोर पर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। पीड़ित महिला ने शुक्रवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने महेवाघाट एसओ को रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
रंजिश में युवक को पीटा, केस
मंझनपुर। कड़ा कोतवाली क्षेत्र के पूरे सैद निवासी मो. सिद्दीक ने बताया कि 29 मई को रंजिश के चलते पड़ोसी करन सिंह ने उसकी पिटाई की थी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ उसी रोज पुलिस को तहरीर दी थी। जांच के बाद गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पिटाई से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed