फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सूरज ने तरेरी आंख, घर-घर लोग बीमार

सूरज ने तरेरी आंख, घर-घर लोग बीमार

Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
सूरज ने तरेरी आंख, घर-घर लोग बीमार
सूरज ने तरेरी आंख, घर-घर लोग बीमार
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में बढ़ गई मरीजों की संख्या
फोटो नं-9,10
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सूरज की तल्खी ने लोगों बीमार कर दिया है। मौसम की मार के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। उल्टी-दस्त और डायरिया के मरीजों की लाइन अस्पताल में लग रही है। ऐसे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में एक वार्ड को आरक्षित कर दिया गया है।
सुबह नौ बजे के बाद से ही सूरज आग उगलने लग रहा है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर होने के कारण लोग बीमारी की जद में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में भी पहुंचने वाले ज्यादातर मरीज उल्टी-दस्त या लू लगने के ही पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों की राय है कि तनिक भी लापरवाही लोगों के जान पर आफत बन सकती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विजय शंकर केसरवानी का कहना है कि घर से खाली पेट नहीं निकले। ज्यादा से ज्यादा पानी पिया जाए। शरीर को पूरी तरह कपड़े से ढका जाए। उल्टी-दस्त होने पर ग्लूकोज, चीनी, नमक अथवा पानी का घोल पिया जाए। इसके बाद भी दस्त नहीं रुकने पर तत्काल चिकित्सक से दवा कराएं। खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों को इस मौसम से खास एहतियात बरतने की जरूरत है। धूप में निकलने से बचे। बासी भोजन का प्रयोग कतई नहीं करें। हल्का व सुपाच्य भोजन का इस्तेमाल करना बेहतर होगा।
विज्ञापन


मॉडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन की बैठक छह को
मंझनपुर। माडर डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है। छह जून को अधिवक्ताओं की जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि बैठक में चुनाव की तारीख पर फैसला हो सकता है। गुरुवार को जिला कचहरी में संगठन के अध्यक्ष नर नरायण मिश्र की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बैठक की। जिसमें संगठन के होने वाले चुनाव के बारे में चर्चा की गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नर नरायण मिश्र ने बताया कि छह जून को दोपहर तीन बजे लाइब्रेरी हाल में जनरल हाउस की बैठक बुलाया गया है। बैठक में संगठन के होने वाले चुनाव के बाबत चर्चा किया जाएगा। आम सहमति बनने पर चुनाव के तारीख की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जून से 13 तक बंद रहेगी सड़क
मंझनपुर। रेलवे की तीसरी व चौथी लाइन बनाने का काम जेपी की तरफ से कराया जा रहा है। इसे लेकर तीन जून से 13 जून तक अजुहा से गांव जाने वाली सड़क को बंद रखा जाएगा। इस दौरान गांव के लोग कनवार स्टेशन के पास की सड़क का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह जानकारी कार्यदायी संस्था के कारपोरेट प्रबंधक राघवेंद्र पांडेय ने दी है।


वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ कार्यक्रम का होगा प्रसारण
मंझनपुर। उप कृषि निदेशक उदयभान सिंह ने बताया कि चार जून को कृषि मंत्री की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों की बात किसानों के साथ, कार्यक्रम रखा गया है। जिसका सीधा प्रसारण दोपहर तीन बजे से छह बजे के बीच किया जाएगा। प्रसारण लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए कृषि विभाग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed