फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बेकाबू कार ने दो प्रतियोगी छात्रों को रौंदा, मौत

बेकाबू कार ने दो प्रतियोगी छात्रों को रौंदा, मौत

Thu, 30 May 2019 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
बेकाबू कार ने दो प्रतियोगी छात्रों को रौंदा, मौत
:::::::::::::::चित्रकूट के लिए ::::::::::::::::::
विज्ञापन


बेकाबू कार ने बाइक में मारी टक्कर, दो छात्रों की मौत
पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के तिवारी तालाब के समीप मंगलवार रात हुई घटना
चित्रकूट के मऊ कस्बा के दोनों युवक प्रयागराज में करते थे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के तिवारी तालाब के समीप मंगलवार रात एक बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत दयनीय हो गई।

चित्रकूट जिले के मऊ कस्बा निवासी राहुल (25) पुत्र गुरु प्रसाद व मानव (24) पुत्र रामवीर प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते थे। चार दिन पहले दोनों किसी काम से घर गए थे। इसके बाद मंगलवार रात एक ही बाइक से फिर प्रयागराज जा रहे थे। इसी बीच तिवारी तालाब के समीप पीछे से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र दूर जा गिरे। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस से घायल छात्रों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद राहुल के परिवार वालों ने उसे निजी चिकित्सालय में दाखिल करा दिया। जबकि मानव के परिजन उसको लेकर एसजीपीजीआई लखनऊ चले गए। देर रात राहुल की मौत हो गई। सुबह मानव ने भी दम तोड़ दिया। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं चालक कार समेत मौके से फरार हो गया था। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed