{"_id":"5b69f3594f1c1bed238b52d7","slug":"151533670233-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष ने दी इस्तीफे और मंझनपुर छोड़ने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष ने दी इस्तीफे और मंझनपुर छोड़ने की चेतावनी
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नगर पंचायत मंझनपुर की ईओ और अध्यक्ष के बीच विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को टाउन एरिया कार्यालय में हुए हंगामे के बाद चेयरमैन ने डीएम को पत्र भेजकर अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चेताया है कि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर वह अल्पसंख्यक सभासदों के साथ पद से इस्तीफा देने के साथ पलायन कर जाएंगे।
मंझनपुर टाउन एरिया के चेयरमैन महताब आलम ने बताया कि सोमवार को ईओ कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना का फार्म भरवा रही थीं। तभी शकील अहमद सहित अन्य सभासद अपने फार्म जमा करने पहुंच गए। अध्यक्ष के मुताबिक अल्पसंख्यक सभासदों को देखते ही ईओ भड़क गईं। इस बीच ईओ के कुछ समर्थक वहां पहुंच गए और उन लोगों ने अध्यक्ष के साथ सभासदों को भी पीटने के लिए दौड़ा लिया। सभी ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद शाम को अध्यक्ष ने डीएम को पत्र भेजकर ईओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
अध्यक्ष का कहना है कि 72 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर वह और सभी अल्पसंख्यक सभासद पद से इस्तीफा दे देंगे। साथ ही मंझनपुर छोड़कर भी चले जाएंगे। दूसरी तरफ ईओ अंकिता पटेल का कहना है कि आरोप निराधार हैं। अध्यक्ष अपने समर्थक सभासदों के साथ खुद ही उनके साथ लगातार बदसलूकी कर रहे हैं। सोमवार को भी ऐसा ही किया गया। इसकी शिकायत अफसरों से भी की गई है। बतादें कि अध्यक्ष-ईओ के विवाद की वजह से मुख्यालय का विकास पूरी तरह से ठप हो गया है। इसे लेकर नागरिक परेशान हैं। वहीं, जिले के प्रशासनिक अफसर सबकुछ जानने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे हुए बैठे हैं।