फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन

-हैंडपंप के समबर्सिबल में करंट उतरने से हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा(कौशाम्बी)। थाना क्षेत्र के पचामा गांव में रविवार की रात करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। रात वह घर पर लगे समबर्सिबल पर पानी लेने के लिए गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। करंट से हुई अधेड़ की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के पचामा निवासी ज्ञान सिंह (45) पुत्र रामसरन सिंह किसान था। पत्नी की मौत के बाद वह घर में अकेला रहता था। इकलौती बेटी ननिहाल में रहती थी। बताया जा रहा है कि आधी रात वह घर पर लगे समबर्सिबल पर पानी लेने के लिए गया था। जिससे वह करंट की जद में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चीख सुन आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


अब कैसे होगा बेटी का हाथ पीले
पचामा गांव का ज्ञान सिंह चार भाई थे। ज्ञान सिंह की एक बेटी कोमल है। 20 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी है। मां की मौत के बाद से कोमल ननिहाल सेंगरहा गांव में मामा के घर पर रहती है। ज्ञान सिंह की मौत के बाद अब शादी का संकट खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि बेटी के शादी की भी जिम्मेदारी अब ननिहाल वालों पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed