फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   60 किमी लंबी मानव श्रंखला बनाकर जगाई मतदान की अलख

60 किमी लंबी मानव श्रंखला बनाकर जगाई मतदान की अलख

Wed, 24 Apr 2019 06:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
60 किमी लंबी मानव श्रंखला बनाकर जगाई मतदान की अलख
60 किमी लंबी मानव शृंखला बनाकर जगाई मतदान की अलख
विज्ञापन

जिला प्रशासन की स्वीप टीम और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से मंझनपुर सहित जिले के सातों नगर निकायों में हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। लोकतंत्र के महायज्ञ में अवाम की भागीदारी बढ़ाने के लिए बुधवार को प्रशासन के अफसरों ने पूरी ताकत झोंक दी। स्वीप टीम और अमर उजाला के संयुक्त प्रयास से जिले भर की सातों नगर निकायों में स्कूली बच्चों सरकारी कर्मचारियों और लोगों ने मिलकर 60 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई। अफसरों के साथ जिले के लोगों ने निर्वाचन आयोग के जागरूकता कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
पांचवें चरण के तहत जिले में छह मई को मतदान होना है। अधिकाधिक लोग निर्भीक होकर मतदान करें। इसके लिए प्रशासनिक टीम एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए है। स्कूल कॉलेजों में वोटर जागरूकता कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। प्रशासन का मानना है कि ज्यादा से ज्यादा मतदान होने पर निष्पक्ष और स्वच्छ सरकार का गठन होगा। इसे लेकर गांवों में अफसर चौपाल के जरिए लोगों को वोट के महत्व के बारे में समझा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को प्रशासन की स्वीप टीम और अमर उजाला ने संयुक्त रूप से जिले भर में मानव शृंखला बनाकर वोटर जागरुकता की अलख जगाई। जिला मुख्यालय मंझनपुर में डीईओ/डीएम मनीष कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ इंद्रसेन सिंह, एडीएम मनोज, एसडीएम सदर सतीश चंद्र, एआरटीओ शंकरजी सिंह, डीपीआरओ गोपालजी ओझा, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने मानव शृंखला की शुरुआत की। मंझनपुर में सात किलोमीटर की मानव शृंखला बनाई गई। इसके अलावा करारी, सरायअकिल, चायल, भरवारी, सिराथू, अजुहा आदि नगर निकायों में भी तहसील, विकास और नगर पंचायत प्रशासन की अगुवाई में मानव शृंखला बनाई गई। कुल मिलाकर जिले भर में 60 किलोमीटर की मानव शृंखला बनी। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, आमजन ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डीईओ/डीएम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आहुति डालने का मौका पांच साल में एक बार आता है। यह पहला ऐसा अधिकार है जो सभी के लिए एक समान है। अमीर और गरीब बिना किसी भेदभाव के लाइन में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग करतें हैं। उन्होंने जनता से अपील किया कि वह आने वाली छह मई को अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। एसपी प्रदीप गुप्ता ने भी जनसमूह से आह्वान किया कि वह निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के वोट डालें। चुनाव में अगर कोई उन्हें धमकाता है तो वह इसकी शिकायत उनसे सीधा कर सकते हैं। पुलिस-प्रशासन जनता के साथ हैं।
विज्ञापन


सरकारी और गैर सरकारी स्कूल के बच्चों ने लिया हिस्सा
मंझनपुर। मतदाता जागरूकता को लेकर बुधवार को जिले भर में बनाई गई मानव शृंखला में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एक दूसरे का हाथ थामें बच्चे कतार में खड़े थे। बच्चे अपने साथ नारे लिखी तख्ती लेकर आए थे, जिसमें बड़ों से वोट डालने की अपील लिखी थी। राहगीर बच्चों के इस सार्थक प्रयास के कायल दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की सभी नगर पंचायतों में मानव शृंखला बनाए जाने का कार्यक्रम था। इसे लेकर सुबह आठ बजे रूट वन वे कर दिया गया। जहां सिंगल रोड थी वहां ट्रैफिक बंद कराया गया। इसकी वजह से कस्बे में जाम सरीखे हालात बन गए। मंझनपुर और चायल में जाम के चलते भारी वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।

जाम में फंसी रही एम्बुलेंस, नदारद दिखे ट्रैफिक के जवान
मंझनपुर। कस्बे के मुख्य चौराहे पर ही मानव शृंखला बनाए जाने का कार्यक्रम था। इसे लेकर चौराहे पर जाम लगा रहा। करारी रोड पर अफसरों की गाड़ियां खड़ी थी और मंझनपुर कस्बे को जाने वाली सड़क पर अफसरों के लिए मंच बनाया गया था। सिराथू रोड पर बैरीकेटिंग किया गया था। इसकी वजह से भारी वाहनों के बीच कई एम्बुलेंस फंसी रह गई। एम्बुलेंस के चालकों ने कुछ देर हूटर बजाया लेकिन सामने अफसरों को देख वह भी खामोशी से गाड़ी खड़ी करके तमाशबीन बन गए।

आवास का लालच देकर बुलाए गए ग्रामीण
चायल। कस्बे में बनाई गई मानव शृंखला में बुलाए गए ग्रामीणों को सभासद ने आवास दिलाने का लालच दिया था। वार्ड नंबर चार में रहने वाली कलावती और मंजू ने बताया कि मंगलवार की शाम सभासद ने मुनादी करा कर आवास दिलाने का आश्वासन दिया था। वह लोग सुबह से ही लाइन में आकर खड़े हो गए। बाद में हकीकत की जानकारी हुई। इसी तरह सुधवर गांव की रामसखी और शांती देवी ने भी ऐसा ही आरोप लगाया।

अफसरों के सामने खड़े रहे बालू के ओवरलोड ट्रक
चायल। मानव शृंखला को लेकर भारी वाहनों को रोका गया था। जिस वक्त अफसर मानव शृंखला बनवा रहे थे तभी बालू के तमाम ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे खड़े दिखे। जिसकी तरफ अफसरों की नजर नहीं गई।


ग्रामीण इलाके के बच्चों में दिखा उत्साह
म्योहर। करारी कस्बे में बनाई गई मानव शृंखला में केशव देवी पब्लिक स्कूल म्योहर के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भरवारी कस्बे के एसएन कान्वेंट के बच्चों ने भी मानव शृंखला के कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
फोटो नं-09 से 15 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed