{"_id":"5b8c396b42c792466e6ef55f","slug":"141535916395-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार गांव के समीप सोमवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवतियों सहित चार लोग घायल हो गए। इनको नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैनी के पथरावा गांव का अमन मौर्य (25) पुत्र शिवनारायण खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार को वह अजुहा कस्बे में रहने वाले रिश्तेदार सुंदरलाल के घर गया था। सोमवार सुबह सुंदर के बेटे जयचंद्र व उसके परिवार के ही बबूल, राजकुमारी तथा प्रीती के साथ बाइक से बगहा जा रहा था। एक बाइक पर अमर और जयचंद्र थे। जबकि दूसरे बाइक पर बबलू, राजकुमारी व प्रीती थी। कनवार गांव के समीप अमन की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। उसके पीछे आ रही बबलू की बाइक भिड़ गई। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।