{"_id":"5b26b3124f1c1bf96e8b8a39","slug":"141529262866-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत पर सो रहे युवक को पड़ोसी ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत पर सो रहे युवक को पड़ोसी ने मारी गोली
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले में रविवार सुबह छत पर सो रहे एक युवक को पड़ोसी ने मामूली बात पर गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बुद्धपुरी निवासी अक्षय उर्फ मिथुन पुत्र धुन्नूलाल हलवाई का काम करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि पड़ोसी गिरिजाशंकर तिवारी से दो दिन पहले नाली के पानी को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। अक्षय के मुताबिक इसी के चलते रविवार सुबह छत पर सोते वक्त पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। इससे अक्षय खून से लथपथ हो गया। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुुंचे परिजनों ने घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका शस्त्र भी जब्त कर लिया गया है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा।