फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1400 sack dump wheat seed caught, warehouse sealed

1400 बोरी डंप गेहूं का बीज पकड़ा, गोदाम सील

Sat, 09 Nov 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
1400 sack dump wheat seed caught, warehouse sealed
1400 sack dump wheat seed caught, warehouse sealed - फोटो : KAUSHAMBI
1400 बोरी डंप गेहूं का बीज पकड़ा, गोदाम सील
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में की कार्रवाई
मंझनपुर। जिला कृषि अधिकारी ने पुलिस-प्रशासन की टीम के साथ शुक्रवार को मंझनपुर कस्बे में ओसा रोड स्थित एक गोदाम में छापामारी कर कालाबाजरी के लिए रखा 1407 बोरी गेहूं का बीज बरामद किया। बरामद गेहूं की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। डीएम के आदेश पर डीओ ने गोदाम सील करते हुए देर रात नगर कोतवाली में दो बीज कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। इस कार्रवाई से नकली खाद-बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार गौतम को गोपनीय सूचना मिली कि मंझनपुर कस्बे मेें ओसा रोड स्थित शिवभूषण कुशवाहा के घर पर भारी मात्रा में नकली गेहूं का बीज डंप है। इस पर वह छापामारी के लिए पहुंच गए। पता चला कि शिवभूषण ने भवन के कुछ हिस्से को शिव ट्रेडर्स के संचालक कुम्हियावां निवासी पीयूष और स्वप्निल केसरवानी को दे रखा है। ताला बंद होने के कारण डीओ ने पीयूष और स्वप्निल को बुलवाया पर दोनों नहीं आए। इसकी जानकारी सीडीओ इंद्रसेन सिंह को दी गई। सीडीओ के निर्देश पर एसडीएम सदर राजेश चंद्रा ने नायब तहसीलदार विनीता पांडेय और कोतवाल मंझनपुर को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़ा गया तो अफसर सन्न रह गए। गोदाम के अंदर 17 प्रजातियों के 40 किलो भर्ती की 1706 बोरी गेहूं का बीज बरामद हुआ। डीओ ने बताया कि बरामद बीज की अनुमानित कीमत तकरीबन 20 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध रूप से रखा गया बीज नकली हो सकता है। लिहाजा इसकी प्रामाणिकता के लिए नमूना लेकर प्रयोगशाला भेज दिया गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा के आदेश पर गोदाम सील करने के साथ ही डीओ ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी बीज विक्रेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर कालाबाजारियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed