फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बहुओं की जान के दुश्मन बने ससराली

बहुओं की जान के दुश्मन बने ससराली

Sat, 08 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
बहुओं की जान के दुश्मन बने ससराली
मंझनपुर। दोआबा की बहू-बेटियों के लिए दहेजलोभी मुसीबत बन गए हैं। वे दहेज के लिए विवाहिताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्हें घर से निकाल देते हैं। आखिरी में हारकर पीड़िताओं को प्राथमिकी दर्ज करानी पड़ती है। एक महीने के बीच जिले की कोतवालियों में करीब 20 केस दर्ज हुए हैं। इस स्थिति को देखकर समाज का बुद्धिजीवी वर्ग चिंतित है।
विज्ञापन


दहेज प्रथा रोकने की तमाम कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। हर रोज किसी न किसी आंगन से किसी बहू की चीखें सुनाई देती हैं। लोग थोड़ी सी लालच में सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम तोड़ देते हैं। सामाजिक बंधनों का ख्याल किए बगैर वह बहुओं को प्रताड़ित करते हैं। वह भी इस कदर कि पीड़ित महिला को हारकर रिश्तों की मर्दाया भूलनी पड़ती है और इसके बाद वे उसी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देती है, जिसके साथ जीने-मरने की कसम खा चुकी होती हैं। ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर लिखाना तो आम बात है। धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ रामकिरन त्रिपाठी का कहना है कि महीने भर के बीच दहेज उत्पीड़न के 20 मामले दर्ज होना बड़ी बात है। समाज के हर वर्ग को अब इस ओर सोचना चाहिए। कानून में भी कड़ाई होनी चाहिए। तभी स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे की मानवी केसरवानी ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले मुट्ठीगंज इलाहाबाद निवासी शिवम से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और नगदी की मांग को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। हफ्ते भर पहले पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो दिन पहले पति शिवम सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सईगंज गांव की सुषमा देवी पुत्री फूलचंद्र ने बताया कि उसका विवाह बम्हरौली इलाहाबाद निवासी सुभाष चंद्र से हुआ था। शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और नगदी की मांग को लेकर ससुरालियों ने परेशान करना शुरू कर दिया। दस दिन पहले घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर दो सितंबर को कोखराज पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गांव की रीना देवी पुत्री कालीदीन ने बताया कि उसका विवाह सिराथू निवासी महेंन्द्र से हुआ है। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। करीब छह महीने पहले घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर सैनी पुलिस ने 28 मई 2018 को पति सहित आठ के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा की रीता देवी पुत्री ओंकारनाथ ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह फतेहपुर जिले के खागा में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में बाइक और नकदी की मांग को लेकर ससुराल के लोग प्रताड़ित करने लगे। घर से भी निकाल दिया। पीड़िता ने एक सितंबर को पति सहित दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एएसपी अशोक कुमार का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मनमुटाव अथवा दहेज उत्नीड़न के जो भी मामले आते हैं, उन्हें परिवार परामर्श केंद्र भेजकर समझौते का प्रयास कराया जाता है। बात नहीं बनने पर ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाती है। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed