फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवती बेहोश

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवती बेहोश

Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, युवती बेहोश
बारा। विद्युत उपकेंद्र गोपसहसा के कोसम इनाम फीडर से जुड़े बिजिया चौराहे पर गुरुवार की सुबह बिजली का जर्जर तार टूटकर हाईवोल्टेज तार पर गिर गया। इसके चलते चौराहे के दर्जन भर घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। चपेट में आने से एक युवती बेहोश हो गई। जबकि एक गोवंश की मौत हो गई। साथ ही घरों में रखे विद्युत उपकरण धड़ाधड़ फुंक गए। इसके चलते पूरे चौराहे पर अफरातफरी के साथ दहशत फैल गई।
विज्ञापन


जिले भर में जर्जर विद्युत तारों का जाल फैला है। इन तारों के टूटकर गिरने से आए दिन किसी न किसी इलाके में लोगों का नुकसान हो रहा है। गुरुवार की सुबह बिजिया चौराहे में भी अचानक सप्लाई तार टूटकर हाईवोल्टेज तार पर गिर गया। इसके चलते अंतिमा पुत्री फूला त्रिपाठी बेहोश हो गई।
विज्ञापन


उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेहनपुरवा निवासी दिनेश की दरवाजे पर बंधी गाय की मौत हो गई और बछड़ा बेहोश हो कर गिर गया। सुनील के घर का बोर्ड, जयबाबू का पंखा, फ्रिज, कुंजबिहारी का स्टेब्लाइजर, अरविंद कुमार त्रिपाठी समेत दर्जन भर लोगों के विद्युत उपकरण फुंक गए। इसी के साथ ही आपूर्ति भी ठप हो गई। सूचना मिलने के बाद अवर अभियंता बीके तिवारी ने अपनी टीम के साथ लगकर दोपहर एक बजे सप्लाई बहाल कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशाम्बी थाने व आंबा कुआं गांव में 72 घंटे से बत्ती गुल
बारा। कौशाम्बी थाने व आंबा कुआ गांव का ट्रांसफार्मर सोमवार को फुंक गया था। इसके बाद से थाने के साथ ही गांव की बत्ती गुल हो गई। टोल फ्री नंबर पर शिकायत के बावजूद अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका। नतीजतन प्रभावित स्थानों पर 72 घंटे से अंधेरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed