फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अगस्त में कुपोषण से मुक्त होगा जिला

अगस्त में कुपोषण से मुक्त होगा जिला

Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अगस्त में कुपोषण से मुक्त होगा जिला
मंझनपुर (ब्यूरो)। कुपोषण से मुक्ति के लिए जिले के अफसरों को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ेगा। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अफसरों के गोद लिए गांवों को अगस्त तक का टॉस्क दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित उदयन सभागार में जिलाधिकारी ने अफसरों के साथ बैठक कर अगस्त महीने के अंत तक हर हाल मे उन गांवों को कुपोषण से मुक्त कराने का निर्देश दिया। कहा कि अफसर हर हाल में प्रभावित गांवों का भ्रमण करें और कुपोषित बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा कर इलाज कराए। आंगनबाड़ी, खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ और एएनएम अभियान के अंर्तगत 0 से तीन वर्ष के बीच तक के बच्चों को चिन्हित कर उन परिवारों को शौचालय, जॉब कार्ड, राशन कार्ड से संतृप्त किया जाए।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि अफसरों ने जिले के 80 गांवों को गोद लिया था। जिसमें 43 गांवों को कुपोषण मुक्त किया जा चुका है। इस पर डीएम ने कहा कि जहां पर कुपोषित बच्चे हैं वहां पर अफसरों की टीम बनाकर बच्चों का इलाज कराया जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जहां पर कुपोषण के शिकार बच्चे हैं उस गांव को पहले ओडीएफ किया जाए। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी, पीडी राकेश मिश्रा, डीपीआरओ कमल किशोर सहित कई जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed