फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शिक्षिका व चपरासी ने छोड़ा स्कूल, कमेटी मंजूर करेगी

शिक्षिका व चपरासी ने छोड़ा स्कूल, कमेटी मंजूर करेगी

Fri, 01 Sep 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका व चपरासी ने छोड़ा स्कूल, कमेटी मंजूर करेगी
शिक्षिका और चपरासी ने स्कूल से दिया इस्तीफा
विज्ञापन

- कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला, वार्डेन से चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
वार्डेन से विवाद के कारण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंझनपुर की शिक्षिका जया भारती और चपरासी अजय कुमार ने स्कूल से इस्तीफा दे दिया है। डीएम ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम के नेतृत्व में कमेटी गठित की है। मामले की सबसे पहले शिकायत बीएसए से हुई थी। इसके बावजूद उनके स्तर से कार्रवाई नहीं हुई। शिक्षिका के स्कूल छोड़ने पर अब बीएसए कह रहे हैं कि पढ़ाई हो रही है। इस्तीफा कमेटी मंजूर करेगी।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (आवासीय) मंझनपुर में वार्डेन मुदिता शुक्ला व शिक्षिका जया भारती के बीच कई मामलों को लेकर तनातनी चल रही थी। एमडीएम का चार्ज जया भारती को मिला तो विवाद गहरा गया। जया भारती का आरोप है कि वार्डेन उन्हें परेशान करती थीं। इतना ही नहीं छात्राओं को भी प्रताड़ित किया जाता था। हफ्ता भर पहले छात्राओं ने बीएसए महाराज स्वामी से शिकायत भी की थी। बीएसए ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी। आरोप है कि कार्रवाई न होने पर वार्डेन ने गंभीर आरोप लगाकर उन्हें जलील करना शुरू कर दिया। इससे आजिज शिक्षिका जया भारती ने बुधवार को बीएसए महाराज स्वामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। शिक्षिका के साथ चपरासी अजय कुमार ने भी इस्तीफा दिया है। दोनों ने स्कूल छोड़ दिया है। हालांकि शिक्षिका के जाने पर छात्राएं फूट-फूट कर रोई थीं। वह शिक्षिका को जाने नहीं दे रहे थे। इसकी जानकारी होने पर बुधवार को लोगों ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाया था। इतना सब कुछ होने के बाद भी बीएसए महराज स्वामी ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। बीएसए का कहना है कि शिक्षिका व चपरासी का इस्तीफा कमेटी मंजूर करेगी। इस्तीफा कमेटी को दे दिया गया है। कार्रवाई के मामले में उनका कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई हो रही है। छात्राओं को कोई दिक्कत नहीं है। बीएसए ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन डीएम ने शिकंजा कस रख है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पूरे मामले की जांच एडीएम को सौंपी है। एडीएम के नेतृत्व में गठित टीम से जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

-------------------------
विद्यालय में कुछ तो है गड़बड़
वार्डेन मुदिता शुक्ला के खिलाफ छात्राओं ने बीएसए से खुलकर शिकायत की थी। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। नाली सफाई से लेकर खाना-पीना व बिस्तर आदि की व्यवस्था न होने की शिकायत भी की गई थी। इसके बावजूद बीएसए छात्राओं की शिकायत को लेकर गंभीर नहीं है। छात्राओं की शिकायत से साफ है कि विद्यालय के भीतर कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है। इस मामले में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप अब विभाग के अफसरों पर लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
डीएम के फटकारने पर स्कूल पहुंचे बीएसए
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का विवाद गहराने पर डीएम की निगाह बीएसए पर टेढ़ी हो गई है। सुबह ही डीएम ने इस मामले में बीएसए से सवाल-जवाब किया। डीएम ने नाराजगी जताई तो वह सुबह करीब छह बजे जांच के लिए स्कूल पहुंचे। छात्राओं से मिले और वहां के स्टाफ से बातचीत की। इसके बाद स्कूल की बाबत डीएम को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed