फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   13 thousand students made distance from the exam

परीक्षा से 13 हजार विद्यार्थियों ने बनाई दूरी

Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
13 thousand students made distance from the exam
13 thousand students made distance from the exam - फोटो : KAUSHAMBI
परीक्षा से 13 हजार विद्यार्थियों ने बनाई दूरी
विज्ञापन

1410 परिषदीय स्कूलों में लर्निंग आउट कम परीक्षा कराई गई।
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षिक स्तर जानने के लिए बुधवार को 1410 परिषदीय स्कूलों में लर्निंग आउट कम परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कक्षा तीन से लेकर आठ तक के करीब 96752 बच्चों को शामिल होना था। परीक्षा से तकरीबन 13 हजार विद्यार्थियों ने दूरी बनाए रखी।

बुधवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में लर्निंग आउटकम परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसके लिए परीक्षा केंद्रों में मंगलवार को पेपर पहुंचा दिया गया था। बुधवार को सभी परीक्षा केंद्रों में सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों का सभी खंड शिक्षाधिकारी निरीक्षण कर रहे थे। प्रभारी बीएसए स्वराज भूषण ने बताया शासन की मंशा है कि विद्यालय के शैक्षणिक माहौल का मूल्यांकन किया जाए। इसे लेकर यह परीक्षा आयोजित कराई जाती है। बुधवार को कराई गई परीक्षा में कक्षा तीन में पंजीकृत 26339 के सापेक्ष करीब 22575, चार में पंजीकृत 22887 के सापेक्ष तकरीबन 20476, पांच में पंजीकृत 19921 के सापेक्ष लगभग 17814, कक्षा छह में पंजीकृत 11802 के सापेक्ष करीब 10899, सात में पंजीकृत 11016 के सापेक्ष करीब 9816 और आठवीं कक्षा में पंजीकृत 9962 बच्चों के सापेक्ष तकरीबन 8616 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed