{"_id":"5f52919c8ebc3e53b9618dcb","slug":"13-news-cases-of-corona-kaushambi-news-ald2854120120","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 और संक्रमित मिले,नौ मरीज हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 और संक्रमित मिले,नौ मरीज हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
मंझनपुर। शुक्रवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्सों में 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए लोगों को खोजना शुरू कर दिया है। राहत की बात ये है कि नौ मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। शुक्रवार को भी सभी सीएचसी, पीएचसी एवं कंटेनमेंट जोन में शिविर लगाकर 1418 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 1037 की एंटीजन किट व 11 का ट्रूनेट के माध्यम से जांच हुई। जबकि 370 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। विभिन्न माध्यमों से रात आठ बजे तक आई रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव निकले।
संक्रमितों में सर्वाधिक आठ लोग नेवादा क्षेत्र के मूरतगंज के तीन तथा कड़ा और मंझनपुर इलाके के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में रिकवरी रेट 76.67 प्रतिशत के आसपास बना हुआ है। नौ मरीज शुक्रवार को भी ठीक हुए हैं। बताया कि अब तक मिले 1037 संक्रमितों में स्वस्थ होने वालों की संख्या 796 हो गई है। 14 मरीजों की विभिन्न कोविड अस्पतालों में मौत हो चुकी है। फिलहाल 237 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।