फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1.25 crores will change the look of 10 schools of Purba-Paschim Sharira

Kaushambi News: 1.25 करोड़ से पूरब-पश्चिमशरीरा के 10 स्कूलों की बदलेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
1.25 crores will change the look of 10 schools of Purba-Paschim Sharira
पूरब और पश्चिमशरीरा के 10 परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। अब इन स्कूलों में बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करेंगे। बच्चों को कक्षाओं में बैठने की दिक्कत न हो इसके लिए डेस्क बेंच की खरीद होगी। इन पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत ने कार्यदायी संस्था नामित कर दी है। जल्द ही खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पूरब पश्चिमशरीरा नगर पंचायत क्षेत्र में 10 परिषदीय स्कूल हैं। स्कूलों की हालत खस्ताहाल है। यहां के विद्यालयों की छत बरसात में टपकती है। बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। जर्जर स्कूलों की हालत में सुधार करने के लिए शासन ने नगर पंचायत को 1.25 करोड का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

-----
इन स्कूलों में होगा कार्य

बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 10 विद्यालय हैं। इनमें कंपोजिट विद्यालय पश्चिमशरीरा, पूरब शरीरा, लोधन का पूरा व प्राथमिक विद्यालय सरपतही, टोनहा का पूरा, दमद का पूरा, नाग चौरी का पूरा, रतन का डेरा, पश्चिमशरीरा द्वितीय व पूरब शरीरा द्वितीय के विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बोले अफसर
नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित परिषदीय स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट के 92 लाख से आरईडी 10 कक्षाओं का निर्माण करेगा। इसके बाद यूपीएलसी लखनऊ इन कमरों को स्मार्ट कक्षाओं में बदेलगा। नगर पंचायत की ओर से सभी स्कूलों में साढ़े सात लाख रुपये से डेस्क-बेंच खरीद की जाएगी। -- अंशुमान सिंह, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed