फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ‘तमाशा’ बनकर रह गए प्यास बुझाने वाले वाटर कूलर

‘तमाशा’ बनकर रह गए प्यास बुझाने वाले वाटर कूलर

Sun, 28 Apr 2019 05:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
‘तमाशा’ बनकर रह गए प्यास बुझाने वाले वाटर कूलर
‘तमाशा’ बनकर रह गए प्यास बुझाने वाले वाटर कूलर
विज्ञापन

मुख्यालय मंझनपुर के विभिन्न मोहल्ले में लगे थे 25 कूलर
आम और खास सभी लोगों को 24 घंटा मिलता था शीतल जल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए वाटर कूलर तमाशा बनकर रह गए हैं। राहगीर वाटर कूलर देख बोतल लेकर पानी भरने तो पहुंचता है लेकिन उसे वहां से मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। नगर पंचायत की तरफ से सपा सरकार के दौरान लगाया गया वाटर कूलर कबाड़ में तब्दील हो रहा है।
पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हाशिमी बेगम के कार्यकाल में करीब तीन साल पहले मंझनपुर कस्बे के सार्वजनिक स्थानों पर 25 वाटर कूलर लगाए गए थे। मंझनपुर के मुख्य चौराहे पर भी दो स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए हैँ। एक कूलर पर करीब एक लाख का खर्च आया था। देखरेख और मरम्मत के अभाव में सरकारी खजाने से लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगाए गए वाटर कूलर तमाशा बन गए हैं। प्रयागराज, करारी और सिराथू जाने वाली बसें चौराहे पर जैसे ही खड़ी होती हैं मुसाफिर बोतल में पानी भरने के लिए वाटर कूलर के पास दौड़ पड़ते हैं। लेकिन लोगों को यहां ठंडा पानी के नाम पर सिर्फ टंकी का खौलता पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

कूलर लगाया, पर नहीं कराया कनेक्शन
मंझनपुर। हजरतगंज मोहल्ले में पूर्व चेयरमैन के घर के समीप लगा वाटर कूलर लगने के बाद भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पाया। यहां वाटर कूलर तो लगा दिया गया लेकिन उसका कनेक्शन पंप से नहीं किया गया। जिसकी वजह से यह वाटर कूलर बिना चले ही कबाड़ होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाटर कूलर मारता है करंट
मंझनपुर। हजरतगंज मोहल्ले में सुखराम के घर के समीप वाटर कूलर लगा है। यहां लगी मशीन में करंट आता है। इस वजह से वाटर कूलर बंद पड़ा है। यहां पर कागज पर नोटिस लिखकर चस्पा किया गया है कि मशीन में करंट है।

अध्यक्ष-ईओ के विवाद से ठहरा था विकास
मंझनपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष महताब आलम और पूर्व अधिशाषी अधिकारी अंकिता पटेल के बीच तू बड़ा की मैं को लेकर विवाद हो गया था। नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यो में रुचि लेने के बजाय दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते थे। इसी वजह से वाटर कूलर की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया।


इनका कहना है
कस्बे में लगे 25 वाटर कूलर तकनीकी दिक्कतों की वजह से खराब हैं। चुनाव की व्यस्तता की वजह से मरम्मत का काम कराने में देरी हो रही है। मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। जल्द ही लोगों को शीतल जल मिलने लगेगा।
सुशील कुमार सिंह, अधिशाषी अधिकारी मंझनपुर
फोटो नं-5,6,7,8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed