{"_id":"5ca36a19bdec221456012709","slug":"121554213401-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बुजुर्गो को न्याय दिलाएगा लीगल एंड क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बुजुर्गो को न्याय दिलाएगा लीगल एंड क्लीनिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुजुर्गों को न्याय दिलाएगा लीगल एड क्लीनिक
करारी में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता शिविर
लीगल एड क्लीनिक का जिला जज ने शुभारंभ कर लोगों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। कस्बे के रिजवी कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में एक शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला जल महफूज अली ने दीप प्रज्वलित कर किया। न्यायिक अफसरों की मौजूदगी में लीगल एड क्लीनिक का भी शुभारंभ किया गया।
जिला जल महफूज अली ने कहा कि लीगल एड क्लीनिक एक अस्पताल की तरह है जहां उन बुजुर्गों की देख रेख की जाएगी जिनको अवस्था के बाद उनके बच्चे घर से निकाल देते हैं। यह क्लीनिक ऐसे बुजुर्गों के लिए वरदान साबित होगा। कार्यक्रम में अपर जिला जज सीता राम वर्मा ने कहा कि लीगल एड क्लीनिक से बुजुर्गों को बहुत सहायता मिलेगी। यहां पर उनके भरण पोषण की समस्या का समाधान किया जाएगा। प्रधान न्यायालय परिवार के न्यायाधीश इफ्तेखार अहमद ने बताया कि जिला विधिक प्राधिकरण और लीगल एड क्लीनिक दोनों सीएम आफिस की तरह कार्य करते हैं। लीगल एड क्लीनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की तरह कार्य करेगा जहां बीमार बुजुर्गों का इलाज किया जाएगा। सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में स्थाई सचिव नियुक्त हो जाने से जिले के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस मौके पर एडीजे तृतीय डीपी यादव, एडीजे चतुर्थ कमलेश पाठक, एडीजे एफटीसी प्रथम राजीव रंजन, एडीजे एफटीसी द्वितीय अरविंद कुमार मिश्र, सीजेएम रमेश चंद्र यादव, जेएम विनोद कुमार पांडेय आदि सहित कालेज के व्यवस्थापक आलोक श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।