फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बाइक एजेंसी व परचून की दुकान से दो लाख की चोरी

बाइक एजेंसी व परचून की दुकान से दो लाख की चोरी

Tue, 05 Mar 2019 12:25 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
बाइक एजेंसी व परचून की दुकान से दो लाख की चोरी
बाइक एजेंसी व परचून की दुकान से दो लाख की चोरी
विज्ञापन

करारी कस्बे में हुई घटनाएं, छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। करारी कस्बे में रविवार रात चोरों ने बाइक एजेंसी में सेंध लगाकर व किराने की दुकान का ताला तोड़कर नकदी समेत करीब दो लाख की चोरी की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस घटनाओं की छानबीन कर रही है।
सरायअकिल के पटेल चौराहा के सुनील जायसवाल ने करारी में डॉ रिजवी कॉलेज के पास टीवीएस बाइक की एजेंसी खोल रखी है। रोज की तरह रविवार शाम भी सुनील एजेंसी बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह जब वह एजेंसी पहुंचे तो दीवार में दो जगह सेंध लगा मिला। काउंटर में रखे करीब सवा लाख रुपये चोर उठा ले गए। इसी तरह अगियौना गांव के काशी प्रसाद अग्रहरि ने नेतानगर मोहल्ले मेंमंझनपुर रोड पर किराने की दुकान खोल रखा है। रविवार की शाम वह दुकान का ताला बंद कर घर चले गए। आधी रात को चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गए। लोगों के जगहट होने पर चोर भाग गए। सुबह काशी प्रसाद जब दुकान पहुंचे तो देखा चोर एक बोरी गरी व एक गत्ता सिगरेट के अलावा लगभग पांच हजार नकदी उठा ले गए। पीड़ितों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। खबर लिखने तक पुलिस ने किसी भी मामले को दर्ज नहीं किया था। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि चोरी की सूचना मिली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंसेट
डेढ़ साल में तीसरी बार हुई है किराने की दुकान में चोरी
करारी। काशी प्रसाद अग्रहरि ने बताया कि उसकी दुकान में इसके पहले दो बार शटर का ताला तोड़कर चोरी हो चुकी है। डेढ़ साल में यह तीसरी चोरी की घटना है। काशी प्रसाद का कहना है कि चोरी के बाद एक-दो दिन सक्रियता दिखाने के बाद पुलिस घटनाओं को ठंडे बस्ते में डाल देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
घर को खंगाल ले गए चोर
पइंसा। इलाके के अनेठा गांव का शिवपूजन सऊदी अरब में रहता है। घर पर उसकी पत्नी सुनीता देवी बच्चों संग रहती है। रविवार की रात सुनीता किसी काम से बाहर चली गई थी। घर को रात में चोरों ने निशाने पर ले लिया। सेंध लगाकर चोर 15 हजार नकदी व गहनों समेत करीब 50 हजार रुपये का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामिनी ने घटना की की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed