फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ‘सौभाग्य उत्सव’ में ग्रामीणों को कनेक्शन के लिए करेंगे जागरुक

‘सौभाग्य उत्सव’ में ग्रामीणों को कनेक्शन के लिए करेंगे जागरुक

Tue, 26 Feb 2019 01:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
‘सौभाग्य उत्सव’ में ग्रामीणों को कनेक्शन के लिए करेंगे जागरुक
‘सौभाग्य उत्सव’ में ग्रामीणों को कनेक्शन के लिए करेंगे जागरुक
विज्ञापन

- जिले के हर विकास खंड के दो गांवों में आयोजन आज, सांसद और विधायक करेंगे कार्यक्रम में शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सौभाग्य योजना के तहत कराए गए विद्युतीकरण के बाद अब बिजली विभाग गांवों में सौभाग्य उत्सव मनाकर लोगों को कनेक्शन लेने के लिए जागरुक करेगा। मंगलवार को जिले के आठ विकास खंड के 16 गांवों में आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभाग के अफसर माननीयों की मौजूदगी में लोगों को कनेक्शन कराने के लिए प्रेरित करेंगे।
अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय 167.57 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए गए हैं। 71819 घरों में कनेक्शन दिया जा चुका है। जिसमें 21 लाख 94 हजार रुपये का खर्च आया है। 1310 मजरों को रोशन किया गया है। तीन अदद नए उपकेंद्रों का निर्माण कराया गया। 17 उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई गई। 1607 नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि अभी भी 161.38 करोड़ की लागत से कार्य प्रस्तावित है। कार्यदाई संस्था एलएंडटी को मार्च कर काम पूरा करना है। जो काम कराए जाने में हैं एक नया उपकेंद्र व तीन की क्षमता बढ़ाई जानी है। 268 लाख की लागत से सिराथू उपकेंद्र की क्षमता बढाई जा रही है।
विज्ञापन


एक और दो को नए केंद्रों का होगा शुभारंभ
मंझनपुर। अधीक्षण अभियंता सुशील कुमार श्रीवास्तव ने बताया एक मार्च को भरवारी में उपकेंद्र का शुभारंभ होगा। जिसमें सांसद विनोद सोनकर व चायल विधायक संजय गुप्ता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा दो मार्च को अजुहा उपकेंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें सांसद विनोद सोनकर व विधायक सिराथू शीतला प्रसाद मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस कनेंक्शन पर खींची जाएगी लाइन
मंझनपुर। सौभाग्य योजना के तहत जिले के मजरों को रोशन किया गया है। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि लाइन गांव के बाहर तक खींची गई है। गांव के लोग कनेक्शन लेगें तो उन्हें मुफ्त में कनेक्शन दिया जाएगा। दस कनेक्शन होने पर लाइन गांव के अंदर खींची जाएगी। विभाग की तरफ से कनेक्शन कराने वाले उपभोक्ता को मीटर, बल्ब व तार मुफ्त में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed