{"_id":"6ae7a4854b123f95520d3969","slug":"persons-with-disabilities-will-travel-by-bus-for-free-using-their-udid-card-kaushambi-news-c-261-1-kmb1008-151034-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: यूडीआईडी कार्ड से निशुल्क बस यात्रा करेंगे दिव्यांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: यूडीआईडी कार्ड से निशुल्क बस यात्रा करेंगे दिव्यांग
विज्ञापन
रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा करने वाले दिव्यांग यात्रियों को अब क्यूआर कोड वाला यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड बनवाना होगा। यह नई व्यवस्था पुराने दिव्यांगता प्रमाण पत्र की जगह लागू की गई है। परिचालक इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ईटीएम) से कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन कर सत्यापन करेंगे और शून्य मूल्य का टिकट जारी होगा।
नई व्यवस्था के तहत, परिचालक यात्री के चढ़ने और उतरने का स्थान ईटीएम में दर्ज करेंगे। इसके बाद यूडीआईडी कार्ड का क्यूआर कोड स्कैन किया जाएगा। सत्यापन के बाद मशीन पर यात्री की पहचान और दिव्यांगता संबंधी विवरण सामने आएगा। इसी आधार पर निशुल्क यात्रा का टिकट जारी होगा और यात्रा का रिकॉर्ड भी डिजिटल रूप से दर्ज होगा।
डिपो प्रभारी गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि पुराने प्रमाण पत्र धारकों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी की यात्रा सुविधा बंद नहीं की गई है, बल्कि यह सत्यापन की नई व्यवस्था है। डिपो की 28 बसों में प्रतिदिन करीब 100 से 150 दिव्यांग यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया
दिव्यांगजन यूडीआईडी या स्वावलंबन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्तिगत जानकारी, पता, दिव्यांगता का प्रकार और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन के बाद निर्धारित अस्पताल में मेडिकल बोर्ड जांच करेगा। पात्रता के अनुसार कार्ड जारी होने पर इसे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। प्लास्टिक कार्ड डाक से दिए गए पते पर भेजा जाएगा।