{"_id":"5c0ac2aabdec2241c9370d95","slug":"121544209066-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल, नलकूप समेत 18 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल, नलकूप समेत 18 स्थानों पर पकड़ी गई बिजली चोरी
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट थानाक्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन दल व अवर अभियंता की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने नलकूप के छह बड़े बकाएदारों समेत 18 के खिलाफ विद्युत चोरी का केस थाने में दर्ज कराया। टीम की कार्रवाई से विद्युत चोरी करने वालों में हड़कंप है।
अवर अभियंता चंद्रिका प्रसाद मौर्य व प्रवर्तन दल फतेहपुर के उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार पांडेय की संयुक्त टीम गुरुवार को महेवाघाट थाने के शिविर गांव में पहुंची। चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने गांव के सुरेंद्र पाल, चुन्नी लाल, बच्चा, छोटू, ननकू, मुन्ना, मैकन, धीरेंद्र, विनोद, शिवभवन, गप्पू को बगैर कनेक्शन विद्युत चोरी करते पकड़ा। इनके अलावा मुबारकपुर के छेदी सिंह, शिव प्रताप सिंह, भवंसुरी की कांती देवी, जुगुल किशोर, मूरतलाल, विक्रम पर नलकूप का बड़ा बकाया है। इनकी बिजली जेई द्वारा कटवा दी गई थी। विभागीय कार्रवाई के बाद नलकूप स्वामी कटिया लगाकर नलकूप का संचालन कर रहे थे। इनके अलावा रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज में बगैर कनेक्शन के बिजली का उपभोग किया जा रहा था। नलकूप बकाएदारों पर 138 बी के तहत तो बाकी पर विद्युत चोरी की धाराओं में महेवाघाट थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई। टीम की कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप है।