फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   लाइसेंस गांव का, बाजार में गुलजार है सहज केंद्र

लाइसेंस गांव का, बाजार में गुलजार है सहज केंद्र

Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
लाइसेंस गांव का, बाजार में गुलजार है सहज केंद्र
बारा (ब्यूरो)। कौशाम्बी विकास खंड में संचालित सहज जन सेवा केंद्र गांव के बजाए संचालकों ने मनमाने तरीके से जगह का चयन किया है। इससे ग्रामीण सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन


विकास खंड इलाके में कुल 55 सहज जन सेवा केंद्र खोले गए हैं। सरकार की मंशा थी कि गांव में केंद्र खोलकर लोगों को आय, जाति, निवास, खतौनी, बैकिंग, बिजली का बिल आदि सुविधा का लाभ मिल सके। संचालकों की मनमानी की वजह से लोगों को सुविधा का लाभ गांव में नहीं मिल रहा है। क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर, कोरांव, रक्सराई, गोइठा आदि गांवों में सहज केंद्र हैं।
विज्ञापन


लेकिन संचालन इन गांवों में नहीं हो रहा है। विजिया चौराहे से लेकर कौशाम्बी इंटर कॉलेज के बीच चार सहज केंद्र हैं, जिनका लाइसेंस गांवों के नाम पर बना है। भाजपा नेता ज्ञानेद्र कोरी, भूपेद्र तिवारी, रोहित मिश्र, रामानंद सरोज आदि ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। इस बाबत सहज जनसेवा केंद्र के जिला मैनेजर प्रभात त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed