फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सौ नोडल अधिकारियों का काटा गया वेतन

सौ नोडल अधिकारियों का काटा गया वेतन

Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
सौ नोडल अधिकारियों का काटा गया वेतन
मंझनपुर। गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए 174 नोडल अधिकारियों की टीम बनाई गई थी। शनिवार व रविवार को हुई ओडीएफ की बैठक से सौ नोडल अधिकारी अनुपस्थित रहे। इसकी जानकारी होते ही डीएम ने इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करा दी है। वेतन काटने की कार्रवाई कराकर डीएम ने लापरवाह नोडल अधिकारियों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


जिले की 358 ग्राम सभाओं को 31 दिसंबर तक पूर्ण रूप से ओडीएफ किया जाना है। इसके तहत गांवों में शौचालय का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। अभियान को गति देने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 174 अधिकारियों व कर्मचारियों को इन गांवों का नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है। शनिवार और रविवार को डीएम ने इन अधिकारियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में लगभग सौ नोडल अधिकारी अनुपस्थित रहे। दो दिवसीय बैठक से गायब नोडल अधिकारियों पर शिकंजा कसने के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दे दिया है। डीएम के निर्देश के बाद बैठक से गायब रहे नोडल अधिकारियों में हड़कंप है।
विज्ञापन


एक नोडल अधिकारी को दिए गए हैं दो से तीन गांव
गांवों को ओडीएफ बनाने के लिए तैनात किए गए नोडल अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन अधिकारियों को दो या तीन गांव देकर डीएम ने शौचालय निर्माण की मानीटरिंग का जिम्मा सौंपा है। निर्देशित किया है कि गांवों में दिए गए शौचालयों के निर्माण में देरी किसी भी कीमत पर क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ नोडल अधिकारियों का काटा गया वेतन
जिले की मीटिंग से गायब रहने पर डीएम ने की कार्रवाई
174 नोडल अफसरों को सौंपी गई 358 गांव खुले में शौच से मुक्त करने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed