{"_id":"593eadc61126f447458b4596","slug":"121497279942-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से दो गांवों में पखवारे भर से अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से दो गांवों में पखवारे भर से अंधेरा
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
चायल।
मनौरी उपकेंद्र के दो गांवों में पखवारे भर से विद्युत आपूर्ति ठप है। ट्रांसफार्मर फुंकने से गांवों में अंधेरा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सांसद व विधायक से भी की। मगर दोनों जनप्रतिनिधियों की शिकायत के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो सोमवार को उपभोक्ताओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने एसडीओ मनौरी को फौरन ट्रांसफार्मर बदले जाने के निर्देश दिए हैं।
मनौरी उपकेंद्र के अहमदपुर पावन व बलीपुर टाटा गांव में सौ-सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। दोनों गांवों का ट्रांसफार्मर पखवारे भर पहले फुंक गया। मामले की शिकायत बलीपुर टाटा के ग्रामीणों ने चायल विधायक व अहमदपुर पावन के लोगों ने सांसद से की। दोनों जनप्रतिनिधियों ने उपकेंद्र के जेई को तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने का निर्देश भी दिए।
बावजूद इसके पखवारे भर का समय बीत गया और एक भी गांव का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। भीषण गर्मी व उमस से उबल रहे बलीपुर टाटा के प्रदीप त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, राजेंद्र केसरवानी, भैय्यालाल यादव, शकील अहमद, राजू, मेराज आदि सोमवार को चायल तहसील पहुंचे।
विज्ञापन
जेई शिवबाबू निषाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं ने एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव से शिकायत की। एसडीएम ने एसडीओ मनौरी को फोन कर तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाने का निर्देश दिया। उधर पखवारे भर से बिजली नहीं मिलने से दोनों गांवों के उपभोक्ताओं का बुरा हाल है।
ट्रांसफार्मर फुंकने से दो गांवों में पखवारे भर से अंधेरा
जनप्रतिनिधियों की सिफारिश के बाद भी नहीं जागा महकमा