{"_id":"5d94f8d48ebc3e93af0f5696","slug":"12-lakhs-cheated-in-the-name-of-giving-jobs-kaushambi-news-ald2565480128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी देने के नाम पर ठगे 12 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी देने के नाम पर ठगे 12 लाख
विज्ञापन
नौकरी देने के नाम पर ठगे 12 लाख
- पूरामुफ्ती के छह युवकों को साइबर ठगों ने बनाया निशाना
- फेसबुक और व्हाट्सएप पर बातचीत करके ऐंठ ली रकम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके में रहने वाले छह युवकों से नौकरी देने के नाम पर साइबर ठगों ने 12 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगों ने फेसबुक और व्हाट्सएप पर बातचीत करके रकम अपने खाते में मंगवाई। बाद में युवकों को दोनों सोशल साइटों से ब्लॉक कर दिया। पीड़ितों ने मंगलवार को इसकी शिकायत एसपी से की है। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि करीब महीने भर पहले फेसबुक पर उसकी बातचीत एक कथित युवती से हुई। युवती ने खुद को चेन्नई की जानीमानी कंपनी का कर्मचारी बताया। इसके बाद एक व्हाट्सएप नम्बर दिया। व्हाट्सएप पर कोई राहुल नाम का व्यक्ति मैसेज के जरिए बात कर रहा था। पीड़ितों ने बताया कि राहुल ने उन्हें नौकरी देने का प्रलोभन दिया। कहा कि उन्हें 20 से 25 हजार रुपये मिलेंगे। इसके लिए चेन्नई आना होगा। कंपनी में रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर राहुल ने युवक से दो लाख रुपये की मांग की। युवक ने खुद के साथ अपने पांच अन्य साथियों से भी रुपये लेकर खाते में जमा करवा दिए। अब व्हाट्सएप के साथ फेसबुक पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। व्हाट्सएप पर दूसरे मोबाइल नम्बरों से संदेश भेजने पर भी कोई उत्तर नहीं मिल रहा है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने साइबर सेल प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
-----