फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बाबा-दादी ई-रिक्शा से जाएंगे बूथ, लेंगे ठंडी हवा

बाबा-दादी ई-रिक्शा से जाएंगे बूथ, लेंगे ठंडी हवा

Tue, 30 Apr 2019 09:31 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
बाबा-दादी ई-रिक्शा से जाएंगे बूथ, लेंगे ठंडी हवा
बाबा-दादी ई-रिक्शा से जाएंगे बूथ, लेंगे ठंडी हवा
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को जिला प्रशासन ने झोंकी ताकत
बुजुर्गों, दिव्यांगों के लिए ई-रिक्शा व ट्राइसाइकिल के साथ कूलर का बंदोबस्त
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित नहीं रहें, इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। वृद्धों के लिए ई-रिक्शा तो दिव्यांगजनों के लिए ट्राईसाइकिल का बंदोबस्त किया गया है। गर्मी को देखते हुए सभी पोलिंग बूथों पर कूलर भी लगवाए जाएंगे। इस पूरे काम का जिम्मा ग्राम सभा तथा नगर पंचायत के जिम्मेदारों को सौंपा गया है।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कौशाम्बी में करीब 53 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ जिला प्रशासन ने भी एंड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। गांवों, कस्बों में रहने वाले दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्राईसाइकिल का इंतजाम किया गया है। ग्राम प्रधान तथा नगर अध्यक्ष अपने लोगों/कर्मचारियों से दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल के जरिए मतदात केन्द्र तक पहुंचाएंगे। वोट डालने के बाद वापस घर भी भेजवाएंगे। ऐसे ही वृद्ध मतदाता यानी बाबा-दादी के लिए ई-रिक्शा का बंदोबस्त किया गया है। नगरों, गांवों के जिम्मेदार ई-रिक्शा से बुजुर्ग मतदाओं को पोलिंग बूथ तक लाने और फिर घर ले जाने का काम करेंगे। इस भीषण गर्मी में वोटरों की परेशानी कुछ हद तक कम करने के लिए पोलिंग बूथों पर कूलर भी लगवाया जाएगा। ताकि, वोटर ठंडी हवा ले सकें।
विज्ञापन

----
ढूंढ़े नहीं मिल रहा ई-रिक्शा
मंझनपुर। प्रधानों, नगर अध्यक्षों ने ट्राइसाइकिल खरीद ली है। बुजुर्गों के लिए ई-रिक्शा किराए पर लेना है। जिले की प्रमुख बाजारों में ही ई-रिक्शा चलता है। जिले भर में कुल 60-70 ही ई-रिक्शे चलते होंगे। ऐसे में जिम्मेदारों को अब ई-रिक्शा खोजे नहीं मिल रहा है। वह प्रयागराज से रिक्शा बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed