{"_id":"5cb5e2e1bdec22143f75950b","slug":"11555423969-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा भैया ने इंद्रजीत सरोज पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा भैया ने इंद्रजीत सरोज पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा भैया ने इंद्रजीत सरोज पर किया पांच करोड़ की मानहानि का दावा
जनसत्ता दल संस्थापक के अधिवक्ता ने सपा राष्ट्रीय महासचिव को भेजी नोटिस
मूरतगंज में चुनावी सभा के दौरान इंद्रजीत ने रघुराज के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जनसत्ता दल संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना सपा राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज को महंगा पड़ सकता है। राजाभैया ने उनपर पांच करोड़ रुपये की मानहानि का दावा किया है। उनके अधिवक्ता ने इंद्रजीत को नोटिस भी भेज दी है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और कौशाम्बी संसदीय सीट से गठबंधन उम्मीदवार इंद्रजीत सरोज ने 11 अप्रैल को मूरतगंज में एक चुनावी सभा की थी। इस दौरान उन्होंने मंच से मुस्लिम समाज के साथ ही जनसत्ता दल संस्थापक राजा भैया के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही दोआबा का सियासी माहौल गरम हो गया था। जिला प्रशासन ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही थी। अफसर तो कुछ कर नहीं सके, पर राजा भैया ने मानहानि का दावा जरूर ठोंक दिया है। राजा के निजी सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि अधिवक्ता हनुमान प्रसाद पांडेय ने पांच करोड़ रुपया मानहानि की नोटिस मंगलवार को इंद्रजीत सरोज को भेज दी है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट में केस किया जाएगा। उधर, नोटिस मिलने की खबर होते ही इंद्रजीत समर्थकों के होश उड़ गए हैं। बयान का पर्याप्त साक्ष्य है। इसलिए उन्हें लग रहा है कि कहीं इंद्रजीत फंस न जाएं।
इनका कहना है
आपत्तिजनक बयान मामले में चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा था। मेरी ओर से जवाब भी दाखिल कर दिया गया है। राजा भैया अथवा उनके अधिवक्ता का नोटिस फिलहाल मुझे नहीं मिला है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
इंद्रजीत सरोज-राष्ट्रीय महासचिव, सपा
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त: गिरीश
फोटो नं. 01
मंझनपुर (ब्यूरो)। कौशाम्बी संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गिरीश पासी ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में खुशहाली कांग्रेस ही ला सकती है। पार्टी अध्यक्ष ने गरीबों को साल में 72 हजार रुपया देने का वादा किया है। इससे भारत की आर्थिक और सामाजिक हालत में आमूलचूक परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा, प्रदेश में पूरी तरह से गुंडों-माफियाओं का राज कायम हो चुका है। पत्रकारों को जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पुष्पराज पांडेय, नैयर रिजवी, क्रांति शुक्ला, आशीष कुमार मिश्र उर्फ पप्पू, वेद प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।