फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नौकरी के नाम पर युवक से छलावा

नौकरी के नाम पर युवक से छलावा

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर युवक से छलावा
नौकरी के नाम पर युवक से छलावा
विज्ञापन

- अनुदेशक बनाने के लिए सवा दो लाख में किया सौदा, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र
- रकम वापस मांगने पर दी जान से मारने की धमकी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज के टेंगाई गांव के एक युवक को नौकरी के नाम पर जालसाज ने ठग लिया। अनुदेशक बनाने के लिए सवा दो लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। रकम वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। शनिवार को पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत एसपी से की।
कोखराज थाना क्षेत्र के टेंगाई गांव निवासी शिवशंकर पुत्र दयाराम बेरोजगार युवक है। बताया कि कोखराज इलाके के एक पूर्व प्रधान ने उसे अनुदेशक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। फरेबी की बातों को विश्वास करते हुए उसने हां कर दिया। सवा दो लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसके बाद उसने दो किश्तों में रकम भी दे दी। आरोप है कि रकम लेने के बाद फरेबी पूर्व प्रधान ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। जब वह नौकरी के लिए पहुंचा तो उसे सच्चाई का पता चला। जालसाजी का शिकार युवक नौकरी नहीं मिलने पर आरोपी के घर पहुंचकर रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मोटी रकम डूबती देख शनिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

000000000

बिजली चोरी में दो के खिलाफ एफआईआर
मंझनपुर (ब्यूरो)। बिजली चोरी रोकने के लिए मंझनपुर और कमालपुर के अवर अभियंता ने कोर्रो और गौसपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो लोगों को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। जांच पड़ताल के बाद अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंझनपुर उपकेन्द्र के अवर अभियंता आशीष शुक्ला ने शनिवार को कोर्रो गांव में छापेमारी की। बिजली विभाग की टीम देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान टीम ने गांव के भैरों प्रसाद को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। उधर, सैनी कमालपुर उपकेन्द्र के अवर अभियंता राजेश कुमार ने गौसपुर गांव के अशोक कुमार पुत्र मंगला प्रसाद को बिजली चोरी करते पकड़ा। जांच पड़ताल के बाद अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ संबधित थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से दिनभर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed