फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   भाजपा: 2009 के चुनाव में प्रत्याशी की जब्त हो गई थी जमानत

भाजपा: 2009 के चुनाव में प्रत्याशी की जब्त हो गई थी जमानत

Thu, 11 Apr 2019 05:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
भाजपा: 2009 के चुनाव में प्रत्याशी की जब्त हो गई थी जमानत
भाजपा: 2009 के चुनाव में प्रत्याशी की जब्त हो गई थी जमानत
विज्ञापन

91 के चुनाव से जिले में पार्टी ने किया था आगाज,अब तक हुए सात चुनावों में दो बार खिल चुका है कमल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। दोआबा की सियासत में अपने तीन दशक के सफर में भाजपा के लिए वर्ष 2009 का चुनाव बेहद खराब अनुभवों वाला रहा। इस चुनाव में पार्टी प्रत्याशी गौतम चौधरी अपनी जमानत तक नहीं बचा सके थे। बेहद लचर प्रदर्शन के कारण पार्टी इस चुनाव में चौथे पायदान पर चली गई थी। पार्टी की ओर से जिले में लड़े गए सात लोकसभा चुनावों में सिर्फ दो बार ही सफलता मिल सकी है।

तीन दशक पहले वर्ष 1991 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दमदारी के साथ आगाज किया था। पार्टी की ओर से चुनावी समर में कूदी मंजू चंद्रा ने जनता दल प्रत्याशी शशि प्रकाश से कड़ा मुकाबला किया। पहली बार सियासत में कदम रखने वाली मंजू चंद्रा चायल संसदीय क्षेत्र से चुनाव भले ही हार गई थीं, पर इलाकाई लोगों का दिल जरूर जीत लिया था। चुनाव में वह 27.28 फीसदी मतों के साथ दूसरे पायदान पर रहीं। मंजू चंद्रा द्वारा तैयार की गई सियासी पिच पर वर्ष 1996 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी डॉ. अमृतलाल भारती ने धुंआधार बल्लेबाजी कर मैदान मार लिया था। राममंदिर लहर के चलते चुनाव में डॉ. भारती को 35.51 फीसदी मत मिले थे। यह दौर पार्टी के लिए सबसे स्वर्णिम काल माना जाएगा। महज दो साल बाद 98 के मध्यावधि चुनाव में यह सीट सपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार ने भाजपा से छीन लिया था। भाजपा प्रत्याशी डॉ. भारती इस चुनाव में 30.19 फीसदी मतों के साथ दूसरे पायदान पर चले गए। सिर्फ एक साल बाद ही वर्ष 1999 के मध्यावधि चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत गिरकर 24.13 प्रतिशत हो गया। इस चुनाव में बाजी बसपा के सुरेश पासी के हाथ लगी। 2004 के आम लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी डॉ. भारती 18.04 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे पायदान पर चले गए। वर्ष 2009 का चुनाव तो भाजपा के लिए बेहद खराब अनुभवों वाला रहा। इस चुनाव में पार्टी ने चार बार से चुनाव लड़ रहे डॉ. भारती का टिकट काटकर युवा गौतम चौधरी पर दांव लगाया। मगर गौतम चौधरी पार्टी के परंपरागत मतों को भी सहेजने में नाकाम हुए। चुनाव में उन्हें सिर्फ 5.53 फीसदी वोट मिलने के कारण पार्टी को जमानत तक गंवानी पड़ गई। इसके बाद 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर के सहारे राजनीति के नवोदित खिलाड़ी विनोद सोनकर ने जबर्दस्त वापसी की। इस चुनाव में भाजपा के सामने चुनाव जीतने के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का खोया आत्मविश्वास वापस लौटाने की बड़ी चुनौती थी। जिसमें वह कामयाब हुए। 36.24 फीसदी हासिल कर विनोद चुनाव जीत गए।
विज्ञापन

-----------
लोकसभा चुनावों में भाजपा का अब तक प्रदर्शन
वर्ष प्रत्याशी मिले वोट प्रतिशत स्थान
1991 मंजू चंद्रा 96885 27.28 दूसरा
1996 अमृतलाल भारती 131839 35.51 प्रथम
1998 अमृतलाल भारती 165703 30.19 द्वितीय
1999 अमृतलाल भारती 122272 24.13 द्वितीय
2004 अमृतलाल भारती 100181 18.04 तीसरे
2009 अमृतलाल भारती 30475 05.53 चौथे
2014 अमृतलाल भारती 331593 36.24 प्रथम
--------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed