{"_id":"5b73348442c7924f0f1a63e9","slug":"111534276740-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को ही फंसाने को बेटी के अपहरण का मचाया शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को ही फंसाने को बेटी के अपहरण का मचाया शोर
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/पश्चिमशरीरा। प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक भाई ने दूसरे को फंसाने के लिए अपनी बेटी के अपहरण की फर्जी कहानी गढ़ दी। बेटी को ससुराल में छोड़ने के बाद उसने यूपी-100 को फोनकर अगवा किए जाने की सूचना दे दी। पश्चिमशरीरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस को बच्ची को सकुशल मिल गई है।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के अषाढ़ा गांव निवासी ओम प्रकाश शुक्ला ने नौ अगस्त की शाम करीब चार बजे यूपी-100 को फोन पर बताया कि उसकी नौ वर्षीय बेटी शालू लापता हो गई। सूचना पर पश्चिम शरीरा पुलिस पहुंची। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचक शशिकांत मिश्र को शालू के गायब होने में कुछ संदिग्ध लगा। शशिकांत मिश्रा ने बताया शालू के घरवालों पर दबाव बनाया गया तो उन्होंने खुद ही शालू को गायब करने की बात स्वीकार कर ली। शालू को उसके ननिहाल से बरामद किया गया। विवेचक का कहना है ओमप्रकाश का उसके भाई से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद है। उसे फंसाने के लिए साजिश की गई थी।