फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दुर्घटना ग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, हड़कंप

दुर्घटना ग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, हड़कंप

Fri, 29 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त होने से बची राजधानी एक्सप्रेस, हड़कंप
भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के इंजन से निकला धुआं, मचा हड़कंप
विज्ञापन

0 इंजन का पहिया जाम होने से निकली चिंगारी, लगाया गया दूसरा इंजन
0 भरवारी के पास हुआ वाकया, इलाहाबाद-कानपुर रूट हुआ प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद/कौशांबी। नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस का इंजन बीच रास्ते फेल हो गया। भरवारी स्टेशन के पास हुए इस वाकये से रेल महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इंजन के पहिये भरवारी स्टेशन के पास अचानक जाम हो गए थे। उसमें से चिंगारी के साथ धुआं निकला को चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। बाद में मालगाड़ी के एक दूसरे इंजन से ट्रेन इलाहाबाद लाई गई। इस दौरान कानपुर से इलाहाबाद के बीच तमाम ट्रेनें फंस गई।

नई दिल्ली से भुवनेश्वर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में सुजातपुर स्टेशन गुजरने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह 10.28 बजे भरवारी स्टेशन के पास पहुंची तो उसके इंजन में चालक को कुछ गड़बड़ी महसूस हुई। थोड़ी ही देर में इंजन सीज हो गया। पहिये जाम होने से उसकी चिंगारी के साथ धुआं निकलता देख चालक ने भरवारी स्टेशन पर इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। इसकी जानकारी कंट्रोल को दी गई। इस बीच ड्राइवर ने इंजन चेक किया। सुबह 10.40 बजे इंजन फेल घोषित कर दिया गया। बाद में वहां मेन लाइन से मालगाड़ी के इंजन द्वारा ट्रेन को लूप लाइन में लाया गया। इस आपाधापी में तकरीबन दो घंटे लग गए। उधर इलाहाबाद से एक दूसरा इंजन भरवारी भेजा गया। जो लूप लाइन में खड़ी राजधानी एक्सप्रेस को लेकर दिन में 12.47 बजे वहां से चला। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस 2.20 मिनट तक भरवारी में ही खड़ी रही। राजधानी के खड़े रहने से कानपुर-इलाहाबाद रूट पर चलने वाली 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस, 12501 नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, 12311 कालका मेल, कानपुर इंटर सिटी, डाउन रीवा एक्सप्रेस आदि ट्रेन के संचालन पर असर पड़ा।
विज्ञापन

‘भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में कुछ खामी आ गई थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाहाबाद से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन आगे रवाना की गई। ’
00 गौरव कृष्ण बंसल, सीपीआरओ, एनसीआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed