फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   11 departments will run campaign to control communicable diseases and encephalitis

संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण को 11 विभाग चलाएंगे अभियान

Thu, 30 Jun 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
11 departments will run campaign to control communicable diseases and encephalitis
11 departments will run campaign to control communicable diseases and encephalitis - फोटो : KAUSHAMBI
संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सीएमओ कार्यालय सभागार में बुधवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के समन्वय समिति की बैठक हुई। जिसमें स्पष्ट किया गया कि 11 विभाग अभियान में सहयोग करेंगे। आशा, आंगनबाड़ी व आशासंगिनी घर-घर पहुंचकर लोगों को बीमारी से बचाव की जानकारी देंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केसी राय ने बताया कि जनपद में संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग समेत 11 विभिन्न विभाग आपसी सहयोग से अपने-अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे। कहा कि आशा, आंगनबाड़ी व आशासंगिनी घर-घर पहुंचकर बुखार, क्षय रोग के लक्षण, खांसी तथा श्वास लेने में दिक्कत वाले रोगियों और कुपोषित बच्चों की सूची बनाएंगी।
विज्ञापन

7 सूची को एएनएम ब्लॉक मुख्यालय को भेजेंगी। जांच एवं उपचार की व्यवस्था के साथ लक्षण युक्त मरीज के लिए निशुल्क परिवहन के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था सहित अन्य गतिविधियों पर कार्य किया जाएगा। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित तथा अति कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से पोषण पुनर्वास केंद्रों पर उपचार कराएगा। जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। शिक्षा विभाग ने अभी तक अपना प्लान नहीं दी है। इसके लिए उन्हें पत्र दिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed