फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संशय समाप्त, इंद्रजीत सरोज ही है गठबंधन के प्रत्याशी

संशय समाप्त, इंद्रजीत सरोज ही है गठबंधन के प्रत्याशी

Tue, 16 Apr 2019 06:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
संशय समाप्त, इंद्रजीत सरोज ही है गठबंधन के प्रत्याशी
संशय समाप्त, इंद्रजीत सरोज ही है गठबंधन के प्रत्याशी
विज्ञापन

नामांकन के दौरान इंद्रजीत ने दाखिल किया था फार्म ए और बी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। गठबंधन प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज की दावेदारी को लेकर मंगलवार एक हिंदी दैनिक में प्रकाशित खबर ने चर्चा का बाजार गर्म कर दिया। सारा दिन लोग यह जानने के लिए बेताब दिखे कि इंद्रजीत सरोज को टिकट मिला है या नहीं। इस बाबत अमर उजाला की पड़ताल में पता चला कि इंद्रजीत ने पार्टी का सिम्बल पाने के लिए फार्म ए और बी नामांकन के साथ दाखिल किया है। इससे साफ है कि गठबंधन की तरफ से इंद्रजीत ही अधिकृत प्रत्याशी हैं।

मंगलवार को जिले में अफवाह फैली कि सपा की तरफ से भले ही इंद्रजीत सरोज ने नामांकन दाखिल किया हो लेकिन पार्टी ने उन्हें अधिकृत उम्मीदवार घोषित नहीं किया। कौशाम्बी संसदीय सीट पर बसपा के उम्मीदवार को लेकर भी चर्चा थी। कहा जा रहा कि जिले से विधायक रहे एक प्रत्याशी ने बसपा प्रमुख के सामने टिकट का प्रस्ताव रखा। इस पर बसपा प्रमुख मायावती ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से कौशाम्बी सीट छोड़ने की बात कही। बदले में सपा को बसपा की एक सीट देने का वादा किया गया। इससे पहले इंद्रजीत ने नामांकन दाखिल कर दिया था। इन सब खबरों के बीच मंगलवार को एक हिंदी दैनिक में लखनऊ से प्रकाशित खबर ने लोगों के मन में चल रहे कयासों को और पुख्ता कर दिया। खबर में था कि सपा ने अब तक कौशाम्बी संसदीय सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया। इसे लेकर जिले के लोग हकीकत जानने के लिए बेताब दिखे। मीडिया के लोगों से पूछताछ की गई। इस बाबत अमर उजाला ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आई। सपा जिलाध्यक्ष खड़ग सिंह पटेल ने बताया कि सिम्बल के लिए पार्टी की तरफ से मिलने वाला फार्म ए और बी दाखिल किया जाता है। इंद्रजीत सरोज ने नामांकन के दौरान दोनों फार्म दाखिल किया है। वहीं, एआरओ सतीश चंद्र ने अफवाहों को खारिज किया। उनका भी कहना है कि प्रत्याशी ने फार्म ए और बी नामांकन के साथ दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed