फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, फाड़े कपड़े

Sat, 01 Jun 2019 09:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में महिला को पीटा, फाड़े कपड़े
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके की एक महिला को बच्चों के विवाद में पड़ोसी दबंगों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि उसके कपड़े भी फाड़ डाले। पीड़िता ने शनिवार को इसकी शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मंाग की है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 30 मई को उसके बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान अपने बेटे का पक्ष लेते हुए पड़ोसी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए महिला भीतर घुस गई तो हमलावरों ने उसे घर में घुसकर पीटा। कपड़े भी फाड़ डाले। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने शमसाबाद चौकी पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए डांटकर भगा दिया। ऐसे में परेशान पीड़ित महिला ने शनिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने नगर कोतवाल को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed