फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालक वर्ग मे राजेश कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़

बालक वर्ग मे राजेश कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़

Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
बालक वर्ग मे राजेश कुमार ने लगाई सबसे तेज दौड़
फोटो नं-
विज्ञापन

बालक वर्ग में राजेश ने लगाई सबसे तेज दौड़
रामभजन सिंह इंटर कालेज अमीना गोराजू में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। सरसवां ब्लॉक के रामभजन सिंह इंटर कालेज अमीना गोराजू में मंगलवार को खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ दौड़ से किया गया। बालिका वर्ग के दो सौ मीटर दौड़ में बक्सी का पूरा की दीपू देवी ने प्रथम, धवाड़ा की मनोरमा देवी द्वितीय व जयंतीपुर की निशा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में बाकरगंज के राधेश्याम को प्रथम, खपटिहा के पप्पू सरोज को दूसरा और अमीना गोराजू के आकाश कुमार को तीसरा स्थान मिला। बालिकाओं की चार सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोराजू की रीना देवी को प्रथम और सिंघवल का पूरा की सरिता देवी को दूसरा तथा पभोसा गांव की मनिता देवी तीसरा स्थान मिला। आठ सौ मीटर बालक वर्ग में राम प्रकाश ग्राम गोराजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सचिन कुमार ग्राम पश्चिम शरीरा द्वितीय व अखिलेश कुमार ग्राम धवाडुा को तृतीय स्थान मिला। पंद्रह सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राजेश कुमार बक्शी का पूरा प्रथम, अनिल कुमार खपटिहा गोराजू को द्वितीय व रोहन लाल ग्राम बरौली को तृतीय स्थान मिला। लंबीकूद में धीरेंद्र कुमार ग्राम बरुआ प्रथम, रामप्रकाश ग्राम गोराजू द्वितीय व अनिल कुमार खपटिहा को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राहुल सिंह ग्राम अमीना का पूरा प्रथम, सचिन कुमार ग्राम पश्चिम शरीरा द्वितीय व अजीत सिंह ग्राम अहिरन की डांडी को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में पूजा देवी बक्सी का पूरा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ और दिव्या त्रिपाठी ग्राम पभोषा गोराजू को द्वितीय तथा पूजा देवी ग्राम अमीना गोराजू को तृतीय स्थान मिला। प्रतियोगिता युवा कल्याण अधिकारी वीर सिंह चौहान की देखरेख मे हुई। खेलकूद का उद्घाटन मुख्य अतिथि राम सिह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरेंद्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, धर्म सिंह, दीपू श्रीवास्तव, अशोक कुमार श्रीवास्तव, सीता राम सेन व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed