{"_id":"5c28e099bdec2256f321a291","slug":"101546182809-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने चालक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने चालक को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार सुबह बेकाबू ट्रक ने एक ड्राइवर को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
अजुहा कस्बे के नेतानगर मोहल्ले का इफ्तेखार (55) पुत्र स्व. सुबराती ट्रक चालक था। रविवार सुबह वह कहीं से ट्रक लेकर अजुहा मंडी पहुंचा। यहां ट्रक खड़ा करके पैदल ही घर के लिए निकल पड़ा। हनुमान मंदिर के समीप पीछे से आए एक दूसरे ट्रक ने कोहरा होने के कारण उसको कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी सांसें थम गईं।
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कस्बाइयों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजन बदहवाश हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। अज्ञात के खिलाफ एफआईआर लिखकर पुलिस वाहन व उसके चालक की तलाश कर रही है।