{"_id":"5bdc9c34bdec2265a1061ec3","slug":"101541184564-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, साला घायल
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बिसारा गांव के समीप शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। जबकि साथ रहा साला घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
महेवाघाट कोतवाली इलाके के अजरौली गांव का रामविलास (35) पुत्र मुनीम किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। उसकी ससुराल कोखराज क्षेत्र के सुहेला गांव में है। गुरुवार को वह ससुराल गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह साले रामनरेश के साथ रिश्तेदार के यहां मादपुर जा रहा था।
बिसारा के समीप पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार जीजा साले गिर गए। इस दौरान ट्रक रामविलास को रौंदते हुए गुजर गया। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने रामविलाश को मृत घोषित कर दिया। उसके साले रामनरेश को भर्ती कर लिया गया है। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।