{"_id":"5bb2730e867a557f373dc5b5","slug":"101538421518-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमशरीरा पुलिस के खिलाफ गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमशरीरा पुलिस के खिलाफ गरजे ग्रामीण
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं होने से खफा पश्चिमशरीरा के ग्रामीणों ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव वालों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कप्तान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
पश्चिमशरीरा निवासी शिवचरन पुत्र बचान ने बताया कि पड़ोस के एक दबंग से उसका जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक सोमवार सुबह भी पड़ोसी गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं को भी पीटा। दरवाजे पर बंधे मवेशियों की भी पिटाई की। बताया कि शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के बताय पीड़ितों को ही जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। इस पर पीड़ित व ग्रामीण बिफर पड़े। उन लोगों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। पुलिस कप्तान प्रदीप गुप्ता ने पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।