फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मकर संक्रांति आज: गंगा-यमुना में स्नान को उमड़ेंगे भक्त

मकर संक्रांति आज: गंगा-यमुना में स्नान को उमड़ेंगे भक्त

Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति आज: गंगा-यमुना में स्नान को उमड़ेंगे भक्त
गंगा में स्नान को उमड़ेंगे श्रद्धालु
विज्ञापन

-मकर संक्रांति पर आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही खिचड़ी का भी करेंगे दान
-गंगा-यमुना घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा प्रशासन
फोटो नं-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/कड़ा। मकर संक्रांति के शुभ मुहूर्त पर रविवार को गंगा-यमुना में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ेगा। स्नान के बाद लोग खिचड़ी का दान व सेवन भी करेंगे। संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए शनिवार शाम से ही श्रद्धालु इलाहाबाद रवाना होने लगे हैं। स्नान पर्व को लेकर जिले के सभी गंगा-यमुना घाटों पर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर की गई हैं।
मकर संक्रांति का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसर मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। श्रीरामचरित मानस में गोस्वामी तुलसीदास जी ने कहा है कि, ‘माघ मकर गत रवि जब होई, तीरथपति आउ सब कोई’, अर्थात माघ महीने में जब सूर्य मकर राशि में होते हैं तो सभी को तीर्थपति प्रयागराज स्थित संगम में स्नान करना चाहिए। देवी यमुना भगवान भाष्कर की पुत्री व यमराज की बहन हैं। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन यमुना में स्नान कर खिचड़ी दान करने वाले भक्त को यम की यातना नहीं सहनी करनी पड़ती। साथ ही जीवन के सारे संकट कट जाते हैं। पर्व के इसी महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने शनिवार शाम तक घाटों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। तीन दिन पहले कड़ा घाट पहुंचे डीएम मनीष कुमार वर्मा व एसपी प्रदीप कुमार ने मातहतों को पर्व के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया था। इसी के तहत यहां के कुबरी घाट व कालेश्वर गंगा घाट पर सफाई और वैरिकेडिंग करा दी गई है। शाम के पांच बजे तक घाटों पर जल पुलिस व कुशल नाविकों व गोताखोरों की भी तैनाती हो गई थी। इसके अलावा पल्हाना, संदीपन, फतेहपुर, बदनपुर आदि गंगा घाटों पर पर्व के मद्देनजर सफाई कराई जा रही थी।
विज्ञापन



पभोषा में यमुना स्नान के लिए जुटेगी लाखों की भीड़
फोटो नं-16
गोराजू (ब्यूरो)। मकर संक्रांति के दिन यमुना स्नान के महत्व को देखते हुए जिले भर में आस्था की डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। पभोषा में इस दिन मेला लगने की वजह से लाखों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। यमुना स्नान करने के बाद लोग प्रभाषगिरि की परिक्रमा कर पुण्यार्जन करेंगे। इसके बाद करीब स्थित बहुला धाम मंदिर में पहुंचकर बहुला गाय को खिचड़ी का भोग लगाएंगे। खास बात यह रहेगी कि पभोषा मेले में पत्थर से बनने वाले सिल, होरसा व लोहे की कड़ाही आदि की बड़ी दुकानें लगती हैं। स्नान व परिक्रमा के बाद लोग मेले में पहुंचकर जरूरत के सामान की खरीददारी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदगंज में होगा खिचड़ी का भंडारा
कड़ा (ब्यूरो)। मकर संक्रांति पर्व के महत्व को देखते हुए फरीदगंज गांव में 15 जनवरी को भंडारे का आयोजन होगा। आयोजक दिरगज मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन गांव स्थित बरम बाबा देव स्थल पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed