फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चायल के चार वार्डों में 72 घंटे से ब्लैकआउट

चायल के चार वार्डों में 72 घंटे से ब्लैकआउट

Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
चायल के चार वार्डों में 72 घंटे से ब्लैकआउट
चायल के चार वार्डों में 72 घंटे से ब्लैकआउट
विज्ञापन

ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से हुई समस्या
चायल (ब्यूरो)। कस्बे में लगा ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से चार वार्डों में 72 घंटे से ब्लैक आउट है। बिजली नहीं मिलने से वार्ड के उपभोक्ताओं को अंधेरे में जीना पड़ रहा है। इसके चलते बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारी प्रभावित हो रही है। तीन दिन बाद भी फुंका ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से लोगों में नाराजगी है।
नगर पंचायत के अशोक नगर मोहल्ले में ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इस ट्रांसफार्मर से अशोकनगर सहित गांधीनगर, आजाद नगर व कृष्णानगर के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे यह ट्रांसफार्मर अचानक फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकते ही चारों वार्ड अंधेरे में डूब गए। बिजली आपूर्ति ठप होने से वार्ड के लोगों को जहां अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है वहीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित है। ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी वार्ड के उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के जेई को दी। उन्होंने शनिवार सुबह बदलवाने का आश्वासन दिया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने पर उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन



बूथ कार्यकर्ताओं में जिलाध्यक्ष ने भरा जोश
शमसाबाद (ब्यूरो)। सिराथू ब्लॉक के बूथ कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक सौरई खुर्द में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल ने की। बैठक में बूथ के पदाधिकारियों में जोश भरते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2019 के चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है। समीक्षा बैठक में पार्टी के कैलाश चंद्र केसरवानी, आनंद मोहन सिंह पटेल, भानू यादव, माजिद अली, अनीश चाचा, शहनवाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चरवा में विधायक ने बांटे कंबल
फोटो नं-11
चरवा (ब्यूरो)। चायल तहसील के चरवा गांव में शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक पांडेय ने कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता रहे। शिविर में गांव के पांच सौ गरीबों को ठंड से बचाव के लिए कंबल मुहैया कराया गया। इस मौके पर सुरेंद्र मिश्र, चक्रेश मिश्र, शेखर पांडेय, पंकज पांडेय आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


अधर में लटका स्कूल का एमडीएम शेड निर्माण
फोटो नं-18
पइंसा (ब्यूरो)। बीआरसी सिराथू के फाजिलपुर गोपालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम शेड का निर्माण अधर में लटका हुआ है। ग्राम प्रधान ने चार खंभे खड़ा कराने के बाद काम रोक दिया है। एमडीएम शेड नही होने से बच्चों को भूमि में बैठ कर भोजन करना पड़ता है।
शासन द्वारा प्राथमिक व जूनियर विद्यालय के बच्चों को मध्यान्ह भोजन करने के लिए सम्मानजनक स्थान एमडीएम शेड का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में फाजिलपुर गोपालपुर गांव में एमडीएम शेड निर्माण कार्य शुरू कराया गया। चार खंभे गड़वाने के बाद ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य रोक दिया। मामले में ग्राम प्रधान धनाभाव की बात कह रहे हैं। उधर, एमडीएम शेड न बनने से बच्चों को विद्यालय परिसर में भूमि पर बैठकर भोजन करना पड़ता है।




प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर अभद्रता करने का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। प्राथमिक विद्यालय अमुरा में तैनात समायोजित शिक्षक मनोज कुमार ने प्रधानाध्यापक पर शराब पीकर विद्यालय आने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सहायक अध्यापक ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से कर दी है। डीएम ने जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed