फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एमडीएम शेड निर्माण में मानक की अनदेखी

एमडीएम शेड निर्माण में मानक की अनदेखी

Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम शेड निर्माण में मानक की अनदेखी
एमडीएम शेड निर्माण में मानक की अनदेखी
विज्ञापन

-ग्राम प्रधान और सचिव को डीपीआरओ ने जारी किया नोटिस
मंझनपुर (ब्यूरो)। सदर ब्लॉक के पारा हसनपुर ग्राम प्रधान ने एमडीएम शेड निर्माण में मानक की जमकर अनदेखी की। निरीक्षण के दौरान खुलासा होने पर डीपीआरओ ने प्रधान और सेक्रेटरी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। जवाब मिलने के बाद मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पारा हसनपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में एमडीएम शेड निर्माण के लिए तीन लाख 64 हजार रुपए ग्रामसभा को दिए गए थे। इस्टीमेट पास होने के बाद ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी चंद्रमणि ने निर्माण कार्य शुरू कराया। दोनो ने विकास के धन का बंदरबांट करते हुए लगभग ढाई लाख रुपये खर्च करते हुए निर्माण कार्य पूरा करा दिया। निरीक्षण के दौरान सदर एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने मानक की अनदेखी पाई। एसडीएम की रिपोर्ट का सत्यापन करने जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर मौके पर पहुंचे तो इसकी पुष्टि हुई। उन्होंने ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया है। जवाब मिलने के बाद मानक की हुई अनदेखी के मामले में कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ की नोटिस के बाद प्रधान व सेक्रेटरी में हड़कंप है।
विज्ञापन



मीटर पोस्टिंग न होने से फजीहत में उपभोक्ता
-साल भरी पहले घर-घर लगाया गया था मीटर
मूरतगंज (ब्यूरो)। विद्युत उपकेंद्र सैंता अन्तर्गत आने वाले दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं के घरों में मीटर तो लगा दिया गया पर पोस्टिंग नहीं की गई। इसके चलते उपभोक्ता बिल की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर इलाकाई उपभोक्ता हैरान-परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र सैंता के मूरतगंज बाजार सहित आस-पास के दर्जनभर गांवों में बिजली विभाग ने साल भर पहले मीटर पोस्ट करा दिया। विभाग ने यह कदम हो रही विद्युत चोरी को रोकने के लिहाज से उठाया है। उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने के बाद विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोस्टिंग नहीं कराई गई। मीटर पोस्टिंग न होने से उपभोक्ताओं का बिल नहीं निकल पा रहा है। इसकी आड़ में मीटर पोस्टिंग करने वाले कर्मचारियों उपभोक्ताओं का दोहन कर रहे हैं। मूरतगंज के उपभोक्ता छुट्टन गुप्ता, इरसाद अहमद, नसीम, मुस्तकीम आदि का आरोप है कि मीटर पोस्ट करने के नाम पर विभागीय कर्मी उपभोक्ताओं से दो-दो सौ रुपए ऐंठ रहे हैं। रुपया नहीं देने पर उनका मीटर पोस्ट नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ताओं ने एक्सईएन विद्युत से लगाए गए विद्युत मीटर की पोस्टिंग कराने की मांग की है।




विद्युत लाइन न बनाए जाने से परेशानी
विद्युत उपकेंद्र सैंता के मूरतगंज ब्लॉक कार्यालय के सामने किशुनदास केसरवानी के दरवाजे से भरवारी रोड के उपभोक्ताओं को केबल के सहारे बिजली का उपभोग करना पड़ रहा है। इस मोहल्ले में विभाग द्वारा सात से आठ पोल की लाइन बनवाई जानी है। उपभोक्ताओं की मांग के बावजूद विभागीय जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत इलाकाई जनप्रतिनिधियों से भी किया पर सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर मूरतगंज से भरवारी रोड के उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के जिम्मेदारों के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed