फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   10 found Corona positive, 12 patients recovered

10 मिले कोरोना पॉजिटिव, 12 मरीज हुए ठीक

Sat, 07 Nov 2020 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 found Corona positive, 12 patients recovered
10 found Corona positive, 12 patients recovered - फोटो : KAUSHAMBI
10 मिले कोरोना पॉजिटिव, 12 मरीज हुए ठीक
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा में कोरोना संक्रमण की रफ्तार जारी है। शुक्रवार को भी जिले भर में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही इनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं। हालांकि जिले में कोरोना के मरीज ठीक भी हुए हैं।

सर्विलांस अधिकारी डॉ यश अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह शुक्रवार को भी जिला अस्पताल समेत प्रमुख बाजारों में शिविर लगाकर 1596 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में 10 संक्रमित मिले। संक्रमितों में मंझनपुर क्षेत्र के सर्वाधिक छह, सरसवां के तीन व नेवादा का एक मरीज शामिल हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि संक्रमण को लेकर लोग फि र लापरवाही बरतने लगे हैं। कोविड 19 से बचने के लिए शासन गाइडलाइन का पालन नहीं होने के कारण दो दिन से पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं। जिले में अब तक मिले 1982 संक्रमितों में 1888 लोग ठीक हो चुके हैं। फि लहाल 71 मरीजों का इलाज चल रहा है। वही 24 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed