फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Wrestlers tried their tricks in the wrestling match.

Kasganj News: दंगल में पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच

Tue, 17 Feb 2026 12:39 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 17 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers tried their tricks in the wrestling match.
फोटो 17 कासगंज के बढ़ारी बैस में पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते वरिष्ठ अ​धिवक्ता स
कासगंज। कासगंज: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बढ़ारी बैस गांव में शिव मंदिर पर एक विराट दंगल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विभिन्न शहरों से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न दांव-पेंच आजमाए, जिसने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
विज्ञापन

खेल भावना को बढ़ावा देने और पारंपरिक खेल को जीवित रखने के उद्देश्य से आयोजित दंगल का शुभारंभ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराई। हाथरस के भोला पहलवान और मथुरा के राम पहलवान के बीच हुई कुश्ती बराबरी पर छूटी, वहीं सुखवीर सिंह और अजीत कुमार के बीच का मुकाबला भी कांटे का रहा और पुरस्कार राशि दोनों के बीच आधी-आधी बांटी गई।
विज्ञापन

आयोजकों, अवध किशोर शर्मा, चंद्रभान सिंह बैस, चेतेंद्र सिंह, एडवोकेट महेंद्र सिंह और मोहन सिंह ने सभी अतिथियों व पहलवानों का स्वागत किया। रेफरी संजय कुमार संजू और योगेश कुमार बैस ने मुकाबलों का संचालन किया। इस दौरान उदल, शिवम, पवन, अरविंद, वीरेश, मुकुल, अभिषेक, केशव, अनूप, सूरज, सचिन, अनुज, बृजेश, जावेद, दुर्गेश और अमन जैसे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed