फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news rain orange alart

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट : डीएम ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

Sun, 27 Sep 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
kasganj news rain orange alart
फोटो 26 गंजडुंडवारा की सुदामापुरी में बारिश के पानी से होकर निकलती महिला। स्रोत: संवाद - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी मौसम संबंधी चेतावनी के मद्देनजर जनपद में भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं के चलते ''''ऑरेंज अलर्ट'''' जारी किया है। मौसम विभाग की सूचना के अनुसार, जनपद में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलने और हवा के झोंकों की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

संभावित खराब मौसम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को लेकर डीएम प्रणय सिंह ने जनपद वासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें तथा जिला प्रशासन एवं मौसम विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन


अधिकारियों को दिए गए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने और जनसुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व, पुलिस, पंचायती राज, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे मौसम की चेतावनी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम जनता को जागरूक करें। साथ ही जलभराव वाले निचले इलाकों, जर्जर भवनों और नदी-नालों के आसपास विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी एडवाइजरी
नियमित अपडेट लें: मौसम संबंधी जानकारी लगातार प्राप्त करते रहें और बेहद आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
तेज हवाओं से बचाव: आंधी या तेज हवाओं के दौरान घरों के दरवाजे-खिड़कियां सुरक्षित रखें तथा पेड़ों, बिजली के खंभों, कच्चे व जर्जर मकानों तथा कमजोर संरचनाओं से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।
वज्रपात (आकाशीय बिजली) से सावधानी: मेघगर्जन और वज्रपात के समय खुले मैदानों, पेड़ों के नीचे, तालाबों और जलभराव वाले स्थानों पर बिल्कुल न जाएं; किसी सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें।

विद्युत सुरक्षा: बिजली के खंभों, तारों और अन्य उपकरणों से सुरक्षित दूरी रखें और किसी भी टूटे हुए बिजली के तार को न छुएं।
जल्दबाजी से बचें: भारी बारिश के दौरान नालों, नदियों और जलभराव वाले मार्गों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्राएं टाल दें।
अफवाहों से बचें: किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

आपातकालीन सहायता के लिए नंबर जारी
किसी भी अप्रिय स्थिति या सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077 या 05744-272105 पर संपर्क किया जा सकता है।

फोटो 26 गंजडुंडवारा की सुदामापुरी में बारिश के पानी से होकर निकलती महिला। स्रोत: संवाद

फोटो 26 गंजडुंडवारा की सुदामापुरी में बारिश के पानी से होकर निकलती महिला। स्रोत: संवाद- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed